लाइव न्यूज़ :

मैनचेस्टर यूनाईटेड लीग कप से बाहर, चेल्सी जीता

By भाषा | Updated: September 23, 2021 11:24 IST

Open in App

लंदन, 23 सितंबर (एपी) मैनचेस्टर यूनाईटेड का 2017 के बाद पहली ट्राफी जीतने का एक रास्ता इंग्लिश लीग कप फुटबॉल टूर्नामेंट में वेस्ट हैम के हाथों हार के साथ ही बंद हो गया।

वेस्ट हैम ने तीसरे दौर के इस मैच में मैनुएल लानजिनी के गोल से 1-0 से जीत दर्ज की। चौथे दौर में वेस्ट हैम का सामना मैनचेस्टर सिटी से होगा जो पिछले चार बार का चैंपियन है।

चेल्सी ने एस्टन विला को पेनल्टी शूट आउट में 4-3 से हराकर अगले दौर में जगह बनायी। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थी। चेल्सी चौथे दौर में साउथम्पटन का सामना करेगा।

आर्सनल ने एएफसी विंबलडन को 3-0 से हराया और अब वह लीड्स की मेजबानी करेगा। टोटैनहैम भी प्रीमियर लीग की एक अन्य टीम बर्नले का सामना करेगा। उसने वॉल्वरहैम्पटन को पेनल्टी शूट आउट में हराकर उसे बाहर का रास्ता दिखाया।

एक अन्य मैच में लीस्टर ने मिलवॉल को 2-0 से पराजित किया। वह अगले दौर में ब्राइटन से भिड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!