लाइव न्यूज़ :

मैनचेस्टर यूनाईटेड ने पुराने प्रतिद्वंद्वी लीड्स को करारी शिकस्त दी

By भाषा | Updated: December 21, 2020 10:25 IST

Open in App

मैनचेस्टर, 21 दिसंबर (एपी) मैनचेस्टर यूनाईटेड को इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में लीड्स से खेलने के लिये 16 साल तक इंतजार करना पड़ा और जब मुकाबला हुआ तो उसने अपने इस पुराने प्रतिद्वंद्वी को दूसरी श्रेणी की टीम साबित करने में कसर नहीं छोड़ी।

यूनाईटेड ने रविवार को खेले गये मैच में 6-2 से जीत दर्ज की और खुद को ईपीएल की खिताबी दौड़ में शामिल कर दिया। यूनाईटेड के अब 13 मैचों में 26 अंक हो गये हैं और वह लीवरपूल और लीस्टर सिटी के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

स्कॉट मैकटोमिने ने प्रीमियर लीग के शीर्ष स्कोरर की तरह प्रदर्शन किया तथा दूसरे और तीसरे मिनट में दनादन दो गोल दागकर लीड्स को दबाव में ला दिया।

ब्रूनो फर्नाडिस और विक्टर लिंडेलोफ ने यूनाईटेड को मध्यांतर तक 4-1 से आगे कर दिया। लीड्स की तरफ से लियाम कूपर ने 41वें मिनट में गोल किया।

डेनियल जेम्स ने 66वें मिनट में यूनाईटेड की तरफ से पांचवां गोल दागा जबकि फर्नाडिस ने 70वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 6-1 कर दिया। स्टुअर्ट डलास ने इसके तीन मिनट बाद लीड्स की तरफ से दूसरा गोल किया लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हुआ।

लीस्टर सिटी ने एक अन्य मैच में टोटेनहैम को 2-0 से हराया। उसकी तरफ से जेमी वार्डी ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में पहला गोल किया। टोबी एल्डरवीरेल्ड ने दूसरे हाफ में आत्मघाती गोल करके लीस्टर की बढ़त दोगुनी की।

अन्य मैचों में एस्टन विल्ला ने वेस्ट ब्रोम को 3-0 से हराया जबकि ब्राइटन और शैफील्ड यूनाईटेड का मैच 1-1 से बराबर छूटा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!