लाइव न्यूज़ :

लवलीना को विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में सीधे प्रवेश

By भाषा | Updated: October 5, 2021 15:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) को भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने आगामी महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए टीम में सीधे जगह दी है। महासंघ ने फैसला किया है कि टीम की बाकी सदस्य आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता होंगी।

राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन हिसार में 21 अक्टूबर से किया जाएगा और हाल में संपन्न पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तरह इस प्रतियोगिता के विजेता मुक्केबाजों को भी विश्व चैंपियनशिप की टीम में जगह दी जाएगी।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने कहा, ‘‘प्रत्येक वजन वर्ग की स्वर्ण पदक विजेता एआईबीए महिला विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सिर्फ 69 किग्रा वर्ग में ऐसा नहीं होगा क्योंकि तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को विश्व चैंपियनशिप के लिए सीधे क्वालीफिकेशन दिया गया है।’’

स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं को राष्ट्रीय शिविर में भी जगह मिलेगी। कांस्य पदक विजेताओं और पिछले तीन टूर्नामेंट के पदक विजेताओं के बीच ट्रायल से शिविर के अन्य मुक्केबाजों पर फैसला होगा।

तोक्यो खेलों में प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह पक्की होने के बाद 24 साल की लवलीना का राष्ट्रीय चैंपियनशिप से बाहर रहना लगभग तय है।

महिला विश्व चैंपियनशिप दिसंबर में इस्तांबुल में होगी। टूर्नामेंट की तारीखों की अभी घोषणा नहीं हुई है।

सर्बिया के बेलग्राद में 24 अक्टूबर से होने वाली पुरुष विश्व चैंपियनशिप का शिविर अभी तक शुरू नहीं हुआ है।

महासंघ के एक सूत्र ने बताया कि अगले कुछ दिनों में इसकी शुरुआत पटियाला में हो सकती है। इस बीच टीम के साथ बेलग्राद जाने वाले कोचिंग स्टाफ को लेकर लगातार विचार विमर्श हो रहा है।

सूत्र ने कहा, ‘‘समय निकल रहा है। उम्मीद करते हैं कि अगले दो दिन में चीजें आगे बढ़ेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!