लाइव न्यूज़ :

लियो ने छठे सेकेंड में गोल करके बनाया नया रिकार्ड

By भाषा | Updated: December 21, 2020 10:35 IST

Open in App

मिलान, 21 दिसंबर (एपी) राफेल लियो ने मैच शुरू होने के बाद छठे सेकेंड में गोल करके इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में सबसे तेज गोल करने का रिकार्ड बनाया जिससे एसी मिलान ने सास्सुओलो को 2-1 से पराजित किया।

मिलान की तरफ से दूसरा गोल अलेक्सिस सीलमेकर्स ने किया। इस जीत से एसी मिलान ने सेरी ए तालिका में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। वह इंटर मिलान से एक अंक आगे है जिसने एक अन्य मैच में स्पेजिया को 2-1 से हराया।

पुर्तगाल के लियो ने सेरी ए में सबसे तेज गोल करने का पाओलो पोगी का रिकार्ड तोड़ा जिन्होंने 2001 में पीसेन्जा की तरफ से फियोरेंटिना के खिलाफ आठवें सेकेंड में गोल किया था।

मिलान ने ट्वीट किया कि 21 वर्षीय लियो ने 6.2 सेकेंड में गोल दागा।

अन्य मैचों में अटलांटा ने रोमा को 4-1 से और लैजियो ने नैपोली को 2-0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!