लाइव न्यूज़ :

केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 155 रन का लक्ष्य

By भाषा | Updated: April 29, 2021 21:39 IST

Open in App

अहमदाबाद, 29 अप्रैल आंद्रे रसेल के 27 गेंद में नाबाद 45 रन से कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुरूवार को आईपीएल के मैच में शीर्ष और मध्यक्रम की नाकामी से उबरकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 154 रन बनाये ।

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई केकेआर की शुरूआत खराब रही और चौथे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज नीतिश राणा (15) को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा । इसके बाद शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी ने कुछ देर किला लड़ाने की कोशिश की लेकिन मार्कस स्टोइनिस ने दसवें ओवर में त्रिपाठी को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा । त्रिपाठी 19 रन बनाकर आउट हुए और उस समय स्कोर बोर्ड पर 69 रन टंगे थे ।

चोटिल अमित मिश्रा की जगह खेल रहे ललित यादव ने केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन को खाता खोले बिना ही रवाना कर दिया । दूसरे छोर में गिल आत्मविश्वास से भरे लग रहे थे जिन्होंने ईशांत शर्मा और अक्षर को कुछ चौके जड़े ।

मोर्गन और सुनील नारायण तीन गेंद के भीतर खाता खोले बिना ही आउट हो गए जिससे केकेआर को बड़ा स्कोर नहीं मिल सका । यादव ने दोनों विकेट लिये । केकेआर का स्कोर 10वें ओवर में एक विकेट पर 69 रन था जो 11वें ओवर में चार विकेट पर 75 रन हो गया ।

मोर्गन ने लांग आफ पर स्टीव स्मिथ को कैच थमाया जबकि नारायण बोल्ड हो गए ।

इस सत्र में अभी तक सात पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं जमा सके गिल 43 रन बनाकर आवेश खान का शिकार हुए ।

रसेल ने आखिरी ओवरों में 27 गेंद में दो चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 45 रन बनाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!