लाइव न्यूज़ :

केरल की नजरें पहली जीत पर, हैदराबाद वापसी को बेताब

By भाषा | Updated: December 26, 2020 16:39 IST

Open in App

बेम्बोलिम, 26 दिसंबर केरल ब्लास्टर्स इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को यहां जीएमसी स्टेडियम में जब हैदराबाद एफसी का सामना करेगा तो उसकी कोशिश सातवें सत्र की पहली जीत दर्ज करने पर होगी।

मौजूदा सत्र में दोनों टीमों ने अब तक छह-छह मैच खेले हैं। अंक तालिका में हैदराबाद सातवें नंबर पर है और उसके केरल से छह अंक ज्यादा है। केरल को अब तक तीन हार भी मिली है जबकि हैदराबाद को अपने पिछले मैच में मुम्बई सिटी से हार का सामना करना पड़ा था, जहां उसका अजेयक्रम थम गया था।

केरल की टीम रक्षापंक्ति के साथ आक्रमण करने के मामले में भी कमजोर रही है। कोच किबु विकुना को उम्मीद है कि उनकी टीम सुधार करेगी, लेकिन उन्हें पता है कि हैदराबाद के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला आसान नहीं होगा।

विकुना ने कहा, ‘‘ हर मैच मुश्किल है। हैदराबाद की टीम अपने पिछले मैच (मुम्बई सिटी) में अच्छा खेले के बाद भी हार गयी। ऐसे में यह मुश्किल मैच होने वाला है, लेकिन हम अच्छी ट्रेनिंग कर रहे हैं। हम सुधार कर रहे हैं और कदम दर कदम आगे बढ़ रहे हैं। मुझे विश्वास है कि हम अच्छा मैच खेलेंगे।

हैदराबाद की टीम केरल की डिफेंस में सेंध लगाना चाहेगी क्योंकि इस सत्र में केरल का डिफेंस सबसे खराब चल रहा है। लेकिन कोच मैनुएल मारक्वेज की टीम हैदराबाद भी डिफेंस में संघर्ष कर रही है। टीम ने अब तक छह गोल खाए हैं और इनमें से उसने पांच गोल पिछले तीन मैच में खाएं हैं।

मारक्वेज ने कहा, ‘‘उनके (केरल) पास बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और हो सकता है कि वे हमसे ज्यादा अंक के हकदार हों। उनके पास गोलकीपर से लेकर फॉरवर्ड तक सभी शानदार खिलाड़ी हैं और कोच (विकुना) ने पिछले सत्र में आई-लीग जीता था। निश्चित रूप से यह बराबरी का मुकाबला होगा। देखते हैं क्या होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!