लाइव न्यूज़ :

युवेंटस ने गत चैम्पियन चेलसी को हराया

By भाषा | Updated: September 30, 2021 12:01 IST

Open in App

तूरिन, 30 सितंबर (एपी) इतालवी क्लब युवेंटस ने खिलाड़ियों की फिटनेस समस्याओं से परेशान गत चैम्पियन चेलसी को चैम्पियंस लीग फुटबॉल के मुकाबले में 1 . 0 से हरा दिया और चेलसी के स्टार फुटबॉलर रोमेलू लुकाकू भी कोई कमाल नहीं कर सके ।

दूसरे हाफ के दस सेकंड के भीतर फॉरवर्ड फेडरिको चियेसा ने फेडरिको बर्नाडेस्ची से मिली गेंद पर गोल करके युवेंटस को बढत दिलाई ।

चेलसी के कोच थॉमस टूचेल ने कहा ,‘‘ दूसरे हाफ के शुरूआती सेकंड में ही इस तरह का आसान गोल गंवाना समझ से परे है । डिफेंस की चूक का खामियाजा तो भुगतना ही था ।’’

अगस्त में रिकॉर्ड 135 मिलियन डॉलर के करार पर चेलसी से जुड़े बेल्जियम के स्ट्राइकर लुकाकू ने 75वें मिनट में हेडर लगाया जो निशाना चूक गया । इसके आठ मिनट बाद भी उनका शॉट निशाने पर नहीं लगा ।

युवेंटस इस जीत के बाद ग्रुप एच में पूरे छह अंक लेकर शीर्ष पर है । चेलसी और सेंट पीटर्सबर्ग के तीन तीन अंक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!