लाइव न्यूज़ :

बेलारूस की चुनौती के लिये तैयार है भारतीय महिला फुटबॉल टीम

By भाषा | Updated: April 7, 2021 16:45 IST

Open in App

ताशकंद, सात अप्रैल पिछले मैच में उज्बेकिस्तान के हाथों हार के बावजूद भारतीय महिला फुटबॉल टीम गुरुवार को बेलारूस से खिलाफ होने वाले मैत्री मैच में बढ़े हौसलों के साथ मैदान पर उतरेगी।

उज्बेकिस्तान के खिलाफ भारत को भले ही हार मिली लेकिन टीम का मनोबल ऊंचा है क्योंकि उसने फीफा रैंकिंग में अपने से बेहतर रैंकिंग वाली टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था।

बेलारूस की टीम भारत से रैंकिंग में पीछे है लेकिन टीम उसे हल्के से लेने की गलती नहीं करेगी।

भारत की मुख्य कोच मेमोल रॉकी ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘बेलारूस फीफा रैकिंग में भले ही हमसे दो तीन स्थान पीछे है लेकिन उसे यूरोप की मजबूत टीमों के खिलाफ खेलने का अनुभव है और प्रतिस्पर्धा का उनका स्तर ऊंचा है। लेकिन हमारी लड़कियां मैच के लिये पूरी तरह से तैयार हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वे जीत दर्ज करने में सफल रहेंगी। ’’

भारतीय गोलकीपर अदिति चौहान का मानना है कि उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम के लिये कई सकारात्मक पहलू रहे और वह अगले मैच में अच्छे प्रदर्शन के प्रति आश्वस्त है।

अदिति ने कहा, ‘‘हम बेलारूस के खिलाफ मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं। उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच में हमारे लिये काफी सकारात्मक पहलू रहे। हम इस बात को जानते हैं कि हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हमें केवल कुछ विभागों में सुधार की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!