लाइव न्यूज़ :

भारत ने वाडा को वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए 10 लाख डॉलर देने का वादा किया

By भाषा | Updated: December 17, 2020 15:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर भारत ने विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के वैज्ञानिक अनुसंधान बजट में 10 लाख डॉलर देने का वादा किया है जो दुनिया की अन्य सरकारों के बीच सर्वोच्च योगदान है।

भारत ने यह अनुदान उस समय दिया है जब राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (एनडीटीएल) के निलंबन के कारण देश के डोपिंग रोधी कार्यक्रम पर प्रतिकूल असर पड़ा है। वाडा अगले साल की शुरुआत एनडीटीएल का निरीक्षण करेगा।

इस प्रस्तावित धनराशि से वाडा को आधुनिक स्तर की डोपिंग रोधी परीक्षण और पहचान प्रणाली विकसित करने में मदद मिलेगी। इस पैसे का इस्तेमाल वाडा के स्वतंत्र जांच और खूफिया विभाग को मजबूत करने के लिए भी किया जाएगा।

खेल मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘भारत का यह योगदान दुनिया के अन्य देशों की सरकारों के बीच सर्वाधिक है जिसमें चीन, सऊदी अरब और मिस्र भी शामिल हैं।’’

सभी सदस्य देश जितना योगदान देंगे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) भी उनके बराबर योगदान देगा जिससे कि एक करोड़ डॉलर का कोष तैयार किया जा सके।

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने वाडा अध्यक्ष विटोल्ड बांका को लिखे पत्र में कहा, ‘‘मुझे आप लोगों के साथ यह खबर साझा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत ने वैज्ञानिक अनुसंधान और विकास के वाडा कोष में एकमुश्त 10 लाख डॉलर की वित्तीय समर्थन देने का वादा किया है और उम्मीद करते हैं कि भारत के इस योगदान से इस कोष के लिए एक करोड़ डॉलर के लक्ष्य को हासिल करने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNavi Mumbai Municipal Election 2026: BJP नेता गणेश नायक का मतदाता सूची में नाम न होने से मचा बवाल, चुनाव आयोग पर लगाया आरोप

भारतMaharashtra Municipal Election 2026: सुबह 11 बजे तक मुंबई में 9 प्रतिशत मतदान, पोलिंग बूथ पर लाइन, वीडियो

भारतBMC Election Voting 2026: वोट डालने से पहले पढ़ लें घोषणा पत्र?, किस दल ने क्या किया वादा?

क्राइम अलर्टUttar Pradesh News: बांदा में सिपाही ने खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी पर धारदार हथियार से किया हमला; बेटी की मौत

भारतबीएमसी चुनाव में अपना वोट डालने के बाद क्या बोले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!