लाइव न्यूज़ :

सिपाही गौरव कुमार ने पत्नी शिवानी और 3 साल की बेटी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, बाहर से दरवाजा बंद कर भागा, बेटी की मौत और जिंदगी से जूझ रही पत्नी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2026 10:48 IST

Banda: पीआरवी संख्या-5478 (डायल-112) में जीप चालक पद पर कार्यरत सिपाही गौरव कुमार (35) ने घरेलू विवाद के दौरान बुधवार की रात करीब नौ बजे कथित रूप से धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से अपनी पत्नी शिवानी (32) और तीन साल की बेटी परी पर जानलेवा हमला कर दिया और बाहर से दरवाजा बंद कर भाग गया।

Open in App
ठळक मुद्देसिपाही गौरव मर्का में किराए का कमरा लेकर पत्नी और बेटी के साथ रह रहा था।मोबाइल फोन और उसकी कुछ जरूरी वस्तुएं पाई गई हैं, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला है। 

Banda:उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पीआरवी पुलिस वाहन के जीप चालक सिपाही ने घरेलू विवाद के चलते बुधवार रात कथित रूप से धारदार हथियार से अपनी पत्नी और बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बबेरू क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सौरभ सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि मर्का थाना क्षेत्र में पीआरवी संख्या-5478 (डायल-112) में जीप चालक पद पर कार्यरत सिपाही गौरव कुमार (35) ने घरेलू विवाद के दौरान बुधवार की रात करीब नौ बजे कथित रूप से धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से अपनी पत्नी शिवानी (32) और तीन साल की बेटी परी पर जानलेवा हमला कर दिया और बाहर से दरवाजा बंद कर भाग गया।

उन्होंने बताया कि मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान बेटी परी की मौत हो गई और बेहतर इलाज के लिए शिवानी को कानपुर भेजा गया है।

सिपाही गौरव मर्का में किराए का कमरा लेकर पत्नी और बेटी के साथ रह रहा था। सीओ ने बताया कि देर रात खोजबीन के दौरान यमुना नदी के किनारे सिपाही गौरव कुमार का मोबाइल फोन और उसकी कुछ जरूरी वस्तुएं पाई गई हैं, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो