लाइव न्यूज़ :

किसी बात को लेकर झगड़ा और पड़ोसी ने बीच-बचाव कर शांत कराया, पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2026 21:43 IST

Bangarmau: पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था और एक पड़ोसी ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया था।

Open in App
ठळक मुद्देBangarmau: लोगों के अनुसार अंजन ई-रिक्शा चालक था और उसके दो छोटे बच्चे हैं।Bangarmau: तलाश करने पर अंजन घर में नहीं मिला और छत पर जाकर देखा गया तो शव फंदे से लटका मिला।Bangarmau: हलचल न होने पर जब पड़ोसी ने अंदर झांककर देखा तो वंदना जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ी थी।

Bangarmau: उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के बाद कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना नौनिहाल गंज मोहल्ले में हुई।

सिया दुलारी ने कोतवाली आकर सूचना दी कि उसके बेटे अंजन (42) ने पारिवारिक कलह की वजह से अपनी पत्नी वंदना (38) की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार अंजन ई-रिक्शा चालक था और उसके दो छोटे बच्चे हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था और एक पड़ोसी ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया था। उन्होंने बताया कि कुछ देर तक घर में कोई हलचल न होने पर जब पड़ोसी ने अंदर झांककर देखा तो वंदना जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ी थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सूचना पर अंजन की मां सिया दुलारी घर पहुंचीं। तलाश करने पर अंजन घर में नहीं मिला और बाद में छत पर जाकर देखा गया तो उसका शव फंदे से लटका मिला।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो