लाइव न्यूज़ :

नए साल में आफत, 500 कर्मचारियों की छंटनी?, बजाज मोबिलिटी एजी की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2026 22:13 IST

केटीएम, हस्कर्ना और जीएसएसजीएसएस ब्रांड के साथ, केटीएम एजी यूरोप की प्रीमियम मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनियों में से एक है।

Open in App
ठळक मुद्देयूरोप की जानी-मानी मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनियों में से एक है।केटीएम एजी एक वैश्विक ‘राइटसाइजिंग प्रोग्राम’ शुरू कर रही है।लगभग 500 कर्मचारियों की कमी जरूरी है।

नई दिल्लीः बजाज मोबिलिटी एजी ने बुधवार केटीएम एजी में लगभग 500 कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की। यह कंपनी के ‘ग्लोबल राइटसाइजिंग’ कार्यक्रम का हिस्सा है। ऑस्ट्रिया की बजाज मोबिलिटी एजी (पहले पीआईईआरईआर मोबिलिटी एजी) केटीएम ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है। यह यूरोप की जानी-मानी मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनियों में से एक है।

अपने केटीएम, हस्कर्ना और जीएसएसजीएसएस ब्रांड के साथ, केटीएम एजी यूरोप की प्रीमियम मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनियों में से एक है। पिछले साल नवंबर में, पुणे की बजाज ऑटो ने ऑस्ट्रिया की बाइक बनाने वाली कंपनी केटीएम में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी थी। बजाज मोबिलिटी एजी ने बीएसई में बजाज ऑटो द्वारा साझा की गई एक सूचना में कहा, "वर्ष 2025 में पुनर्गठन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद, केटीएम एजी एक वैश्विक ‘राइटसाइजिंग प्रोग्राम’ शुरू कर रही है।

इसका मकसद निर्धारित लागत कम करके, ढांचे को बेहतर बनाकर, उत्पाद एवं उत्पाद पोर्टफोलियो पर ध्यान केन्द्रित करते हुए और हमारे अंतरराष्ट्रीय लोकेशन और प्रबंधन नेटवर्क को महत्तम उपयोग करके लंबे समय में प्रतिस्पर्धी क्षमता को मजबूत करना है।" नियामकीय सूचना में कहा गया है कि इस जरूरी पुनर्सयोजन के हिस्से के तौर पर, लगभग 500 कर्मचारियों की कमी जरूरी है।

दिसंबर, 2025 तक कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 3,794 थी। पिछले साल मई में, बजाज ऑटो ने अपनी पूरी तरह से मालिकाना हक वाली अनुषंगी कंपनी बजाज ऑटो इंटरनेशनल होल्डिंग्स बीवी के जरिए केटीएम में बहुलांश भागीदारी खरीदने की घोषणा की थी। 

टॅग्स :Bajaj Autojobs
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...