लाइव न्यूज़ :

मकर संक्रांति पर घर में मातम?, संगारेड्डी में पतंग की डोर से गला कटने से मजदूर की मौत और बीदर में पतंग के मांझे से गला कटने से संजीव कुमार होसमानी की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2026 22:06 IST

पतंग की डोर ‘चीनी मांझा’ (सिंथेटिक/नायलॉन) नहीं थी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) परितोष पंकज ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया यह ‘चीनी मांझा’ प्रतीत नहीं होता है।

Open in App
ठळक मुद्देविशेषज्ञों की राय लेंगे और वैज्ञानिक रूप से जांच करेंगे।गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

हैदराबादः तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में पतंग की डोर से गला कट जाने के कारण उत्तर प्रदेश के एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकरी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित सब्जी खरीदने के लिए फसलवाड़ी गांव में दोपहिया वाहन से जा रहा था, तभी यह घटना घटी। 38 वर्षीय पीड़ित खेतों में काम करता था। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पतंग की डोर ‘चीनी मांझा’ (सिंथेटिक/नायलॉन) नहीं थी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) परितोष पंकज ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया यह ‘चीनी मांझा’ प्रतीत नहीं होता है।

हालांकि, हम विशेषज्ञों की राय लेंगे और वैज्ञानिक रूप से जांच करेंगे।’’ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खबरों के मुताबिक, पतंग की डोर उस व्यक्ति की गर्दन में उलझ गई, जिससे गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

पिछले कुछ दिनों में शहर में हुई अलग-अलग घटनाओं में पतंग की डोर से गला कटने के कारण एक पुलिस अधिकारी सहित दो व्यक्ति घायल हो गए। संक्रांति त्योहार से पहले, हैदराबाद शहर पुलिस ने प्रतिबंधित ‘चीनी मांझे’ की बिक्री, भंडारण और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। पिछले एक महीने में पुलिस ने 100 से अधिक मामले दर्ज किए हैं, प्रतिबंधित वस्तु को जब्त किया है और इसकी बिक्री में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया है।

कर्नाटक के बीदर में पतंग के मांझे से गला कटने से एक व्यक्ति की मौत

बेंगलुरु में पतंग की डोर (मांझे) से गला कटने से एक व्यक्ति की बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान संजीव कुमार होसमानी (48) के रूप में हुई, जो बीदर तालुक के बंबुलगी गांव का निवासी था। पुलिस के अनुसार, चिटगुप्पा में कांच का लेप चढ़ा मांझा मोटरसाइकिल चला रहे होसमानी के गले में उलझ गया।

मांझे से उसका गला कट गया, जिससे वह सड़क पर गिर गया। बहुत अधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि होसमानी संक्रांति त्योहार के लिए अपनी बेटी को छात्रावास से घर लाने के लिए हुमनाबाद जा रहा था। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमकर संक्रांतिहैदराबादउत्तर प्रदेशतेलंगानाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप