लाइव न्यूज़ :

Army Day 2026: शौर्य, तकनीक और संकल्प का संगम है सेना

By योगेश कुमार गोयल | Updated: January 15, 2026 05:53 IST

Army Day Parade 2026: 15 जनवरी को मनाया जा रहा 78वां सेना दिवस सिर्फ एक औपचारिक सैन्य उत्सव नहीं बल्कि उस अदम्य साहस, अनुशासन और बलिदान का वंदन है, जिसने विपरीततम परिस्थितियों में भी भारत की सीमाओं की रक्षा की है.

Open in App
ठळक मुद्देArmy Day Parade 2026: आचरण में उतारते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है.Army Day Parade 2026: विश्व की सबसे बड़ी और सबसे पेशेवर सेनाओं में शामिल होने तक पहुंची है.Army Day Parade 2026: करिअप्पा का व्यक्तित्व अनुशासन, रणनीतिक दूरदृष्टि और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा.

Army Day Parade 2026: भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता की सबसे सुदृढ़ ढाल है भारतीय थलसेना. यह केवल सीमाओं पर तैनात एक सैन्य शक्ति नहीं बल्कि राष्ट्र की चेतना, आत्मसम्मान और संकट की घड़ी में सबसे भरोसेमंद संबल भी है. जब-जब देश पर बाहरी आक्रमण, आंतरिक अशांति, आतंकवाद या प्राकृतिक आपदा का संकट आया है, भारतीय सेना ने बिना किसी भेदभाव के ‘स्वयं से पहले सेवा’ के आदर्श वाक्य को अपने आचरण में उतारते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है.

15 जनवरी को मनाया जा रहा 78वां सेना दिवस सिर्फ एक औपचारिक सैन्य उत्सव नहीं बल्कि उस अदम्य साहस, अनुशासन और बलिदान का वंदन है, जिसने विपरीततम परिस्थितियों में भी भारत की सीमाओं की रक्षा की है. भारतीय थलसेना की ऐतिहासिक यात्रा 1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी की एक सैन्य टुकड़ी से आरंभ होकर आज विश्व की सबसे बड़ी और सबसे पेशेवर सेनाओं में शामिल होने तक पहुंची है.

राष्ट्र की स्वतंत्रता के बाद 15 जनवरी 1949 को फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा द्वारा भारतीय सेना की कमान संभालना न केवल एक प्रशासनिक परिवर्तन था बल्कि आत्मनिर्भर सैन्य नेतृत्व की शुरुआत भी थी. करिअप्पा का व्यक्तित्व अनुशासन, रणनीतिक दूरदृष्टि और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा.

1947-48 के युद्ध से लेकर सेना के संस्थागत निर्माण तक, उनके योगदान ने भारतीय सेना को एक सशक्त, पेशेवर और स्वाभिमानी स्वरूप प्रदान किया, जिसकी नींव पर आज की आधुनिक सेना खड़ी है. ‘ग्लोबल फायरपावर’ की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार भारत दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सैन्य ताकत है. यह रैंकिंग केवल सैनिकों की संख्या पर आधारित नहीं है बल्कि यह सैन्य संतुलन, आधुनिक हथियार प्रणालियों, लॉजिस्टिक्स, प्रशिक्षण, युद्ध अनुभव और तकनीकी क्षमता का समग्र आकलन है.

लगभग 14 लाख से अधिक सक्रिय सैनिकों के साथ भारतीय सेना न केवल विशाल है बल्कि रेगिस्तान, घने जंगल, हिमालयी ऊंचाइयां और समुद्र तटीय क्षेत्रों जैसी विविध भौगोलिक परिस्थितियों में संचालन की अद्वितीय क्षमता भी रखती है. पिछले एक दशक में भारतीय थलसेना के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया ने नई गति पकड़ी है. ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ के तहत रक्षा उत्पादन में स्वदेशीकरण को प्राथमिकता दी गई है.  

टॅग्स :भारतीय सेनाजयपुरउपेंद्र द्विवेदीनरेंद्र मोदीराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान संचालन 15 जून 2026 से शुरू, दिल्ली-एनसीआर में राहत की खबर?

कारोबारLPG Price Hike: चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी, चुनावी बिल है?, राहुल गांधी ने कहा-पहला वार गैस और अगला वार पेट्रोल-डीज़ल?, सिर्फ 3 महीनों में 81% का इजाफा

भारतJabalpur Cruise Accident: 9 की मौत और 29 को बचाया, मृतक परिजन को 6 लाख और घायलों को 50000 रुपये?

भारतप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जाति जनगणना को टालने का इरादा?, जयराम रमेश ने कहा- ‘अर्बन नक्सल की सोच’ पर माफी मांगे पीएम

भारतKarnataka: बेंगलुरु में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर पीएम मोदी ने जताया शोक, पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान; अब तक 7 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबरगी बांध क्रूज हादसा एक बच्चे का शव मिला, मृतकों की संख्या 11 हुई, कुछ अभी भी लापता

भारतVIDEO: खाटूश्याम धाम पहुंचे सचिन पायलट, श्रद्धा के साथ दिखी सियासी ताकत

भारतयूपी के नौवीं कक्षा के बच्चे पढ़ेंगे, लता मंगेशकर के जीवन संघर्ष

भारतक्रूज दुर्घटना: मरीना, बेटा त्रिशन और मां मधुर मैसी की मौत, गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने गया था परिवार, दिल्ली लौटने से पहले घूमने का फैसला किया

भारतलेखक-गीतकार प्रसून जोशी को प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया