लाइव न्यूज़ :

US Visa: ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत 75 देशों के नागरिकों की अमेरिकी में एंट्री बंद, वीजा प्रक्रिया पर लगाई रोक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2026 09:56 IST

US Visa:  बयान में कहा गया, ‘‘हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि अमेरिकी जनता की उदारता का अब दुरुपयोग न हो।

Open in App

US Visa:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल,ईरान, इराक और रूस सहित 75 देशों के नागरिकों के लिए आप्रवासी वीजा जारी करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की बुधवार को घोषणा की है। यह कदम ऐसे प्रवासियों पर नकेल कसने के प्रयासों का हिस्सा है जो सरकार पर बोझ बन सकते हैं। अमेरिका के विदेश विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अमेरिकी विदेश विभाग उन 75 देशों के लिए आप्रवासी वीजा जारी नहीं करेगा जिनके प्रवासी अमेरिकी जनता की कल्याणकारी योजनाओं का दुरुपयोग करते हैं। यह प्रतिबंध तब तक लागू रहेगा जब तक अमेरिका यह सुनिश्चित नहीं कर लेता कि नए आप्रवासी अमेरिकी जनता से धन संसाधन का दोहन नहीं करेंगे।”

व्हाइट हाउस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ ट्रंप प्रशासन 75 देशों से आने वाले आप्रवासी वीजा की प्रक्रिया को तब तक रोक देगा जब तक अमेरिका यह सुनिश्चित नहीं कर लेता कि आने वाले आप्रवासी जनता पर बोझ नहीं बनेंगे या अमेरिकी करदाताओं से धन नहीं वसूलेंगे। अमेरिका प्रथम।” इस प्रतिबंध से सोमालिया, हैती ईरान और इरिट्रिया सहित कई देश प्रभावित हुए हैं, जिनके अप्रवासी अक्सर अमेरिका पहुंचने पर सरकार पर बोझ बन जाते हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि अमेरिकी जनता की उदारता का अब दुरुपयोग न हो। ट्रंप प्रशासन हमेशा अमेरिका को सबसे पहले रखेगा।’’ ‘फॉक्स न्यूज डिजिटल’ द्वारा देखे गए विदेश मंत्रालय के एक ज्ञापन में अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि विभाग द्वारा जांच और सत्यापन प्रक्रियाओं की पुनर्समीक्षा किए जाने तक मौजूदा कानून के तहत वीजा देने से इनकार किया जाए। 

टॅग्स :अमेरिकाएच-1बी वीजापाकिस्तानरूसबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

विश्व अधिक खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?