लाइव न्यूज़ :

अगर कहूंगा कि रहाणे की कप्तानी शानदार है तो मुंबई के खिलाड़ी का समर्थन करने का आरोप लगेगा: गावस्कर

By भाषा | Updated: December 26, 2020 17:15 IST

Open in App

मेलबर्न, 26 दिसंबर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर मैदान पर अजिंक्य रहाणे द्वारा खिलाड़ियों को क्षेत्ररक्षण में सजाने से काफी प्रभावित हैं लेकिन उन्होंने कहा कि वह उनकी कप्तानी की प्रशंसा करने से दूर ही रहेंगे क्योंकि अभी यह जल्दबाजी ही होगी और वह नहीं चाहते कि उन पर मुंबई के साथी का समर्थन करने का आरोप लगे।

नियमित कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाल रहे रहाणे ने अपने गेंदबाजी आक्रमण का बखूबी इस्तेमाल किया और भारत ने यहां दूसरे टेस्ट के शुरूआती दिन आस्ट्रेलिया को 72.3 ओवर में महज 195 रन पर समेट दिया।

रहाणे की कप्तानी पर टिप्पणी पूछने पर गावस्कर ने कहा, ‘‘इतनी जल्दी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। अगर मैं कहूंगा कि उसकी कप्तानी शानदार है तो फिर से मुझ पर मुंबई के खिलाड़ी का समर्थन करने का आरोप लगेगा और इसी तरह की चीजें होंगी। ’’

उन्होंने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क से कहा, ‘‘इसलिये मैं इसमें नहीं पड़ना चाहता क्योंकि अभी तो यह शुरूआत ही है। ’’

यह महान बल्लेबाज रहाणे के क्षेत्ररक्षण सजाने से काफी प्रभावित था क्योंकि तीन आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों - मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड - के कैच क्षेत्ररक्षकों द्वारा लपके गये।

गावस्कर ने कहा, ‘‘मैंने जो देखा है कि उसने पिछले दो टेस्ट में और वनडे मैच में जिस तरह से कप्तानी की थी, उसमें अच्छी समझ है कि क्षेत्ररक्षकों को कहां रखा जाना चाहिए। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह कहने के साथ ही, गेंदबाजों का क्षेत्ररक्षण के हिसाब से गेंदबाजी करना भी अहम है। अगर गेंदबाज क्षेत्ररक्षण के हिसाब से गेंदबाजी करते हैं जैसा कि आज हुआ तो कप्तान बहुत अच्छा लगता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!