लाइव न्यूज़ :

मुझे पूरा विश्वास है कि कप्तानी से पंत के खेल में निखार आएगा : पोंटिंग

By भाषा | Updated: March 31, 2021 11:20 IST

Open in App

मियामी, 31 मार्च दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को विश्वास है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में टीम की अगुवाई करने पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के खेल में और निखार आएगा।

नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद पंत को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया गया है। अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गये थे।

पोंटिंग ने ट्वीट किया, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि श्रेयस अय्यर टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे लेकिन ऋषभ पंत इसका कैसे फायदा उठाता है यह देखने के लिये उत्सुक हूं। अपने हाल के प्रदर्शन के कारण वह इसका हकदार था और वह आत्मविश्वास से भरा हुआ है। मुझे पूरा विश्वास है कि कप्तानी उन्हें और बेहतर खिलाड़ी बनाएगी। ’’

पंत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट मैच में 97 और नाबाद 89 रन बनाये और इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में शतक जड़ा था। रविवार को तीसरे और अंतिम वनडे में उन्होंने 62 गेंदों पर 78 रन बनाये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!