लाइव न्यूज़ :

आईपीएल के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में बेहद सुरक्षित महसूस कर रहे हैं: डिकॉक

By भाषा | Updated: April 29, 2021 21:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल मुंबई इंडियन्स के सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने गुरुवार को कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में बेहद सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

दो दिन पहले आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जंपा ने आईपीएल के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल को सबसे असुरक्षित माहौल में से एक करार दिया था। जंपा स्वेदश लौट चुके हैं।

डिकॉक ने यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट की जीत में नाबाद अर्धशतक जड़ने के बाद कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो हम अपने डॉक्टरों पर भरोसा करते हैं इसलिए हम अपने जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में काफी सुरक्षित हैं। हम काफी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और चीजें काफी आसान हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम फिर भी अहतियात बरतते हैं और मैं सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। मुझे अन्य खिलाड़ियों के बारे में नहीं पता। मैं अपने बारे में बात कर रहा हूं। मैच खेलना और अभ्यास आदि करना काफी आसान है।’’

राजस्थान ने चार विकेट पर 171 रन बनाए जिसके जवाब में मुंबई की टीम ने डिकॉक की नाबाद 70 रन की पारी की बदौलत 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

डिकॉक ने कहा कि चेन्नई की पिच पर जूझने के बाद कोटला के मैदान पर बल्लेबाजी करना काफी आसान था।

उन्होंने कहा, ‘‘बेशक यहां बल्लेबाजी करना काफी आसान था। जीत दर्ज करके हम खुश हैं। रन बनाकर अच्छा लग रहा है विशेषकर टीम की जीत में।’’

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने 20 से 25 रन कम बनाए।

कई चोटी के खिलाड़ियों को विभिन्न कारणों से गंवाने के बावजूद सैमसन ने कहा कि उनकी टीम की नजरें अब भी मैच जीतने पर टिकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने खिलाड़ियों पर भरोसा कर रहे हैं और अपनी टीम पर भी। हमें पता है कि मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, स्टार खिलाड़ी हमारे साथ नहीं हैं, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम लिविंगस्टोन लेकिन साथ ही मुझे अपनी टीम पर गर्व है कि माहौल सकारात्मक है, हमारी नजरें अब भी आगामी मैचों में जीत पर टिकी हैं। ’’

सैमसन ने साथ ही कहा कि टीम के खिलाड़ियों में देश में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!