लाइव न्यूज़ :

दिल्ली कैपिटल्स के पास सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण में से एक: पंत

By भाषा | Updated: September 25, 2021 21:04 IST

Open in App

अबुधाबी, 25 सितंबर दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में शनिवार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कम स्कोर का शानदार तरीके से बचाव किया जिसकी तारीफ करते हुए कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि उनकी गेंदबाजी इकाई लीग में सर्वश्रेष्ठ में से एक है।

दिल्ली की गेंदबाजी इकाई में कैगिसो रबाडा और एनरिक नोर्जे की दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों जोड़ी के अलावा भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल है। इन गेंदबाजों को शानदार लय में चल रहे युवा तेज गेंदबाज आवेश खान का शानदार साथ मिल रहा है। टीम ने यहां शेख जायद स्टेडियम में 154 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए राजस्थान पर 33 रन की बड़ी जीत दर्ज की।

पंत ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ अगर यह (गेंदबाजी आक्रमण) सर्वश्रेष्ठ नहीं है तो सर्वश्रेष्ठ में से एक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम हालांकि एक समय में एक मैच के बारे में सोचना पसंद करेंगे। हम  एक टीम के रूप में बल्लेबाजों के अनुसार योजना बनाते हैं, और चीजों को योजनाओं के अनुसार पूरा करते हैं।’’

पंत ने 24 गेंद की पारी में 24 रन बनाने के साथ श्रेयस अय्यर के साथ 62 रन की अहम साझेदारी की।

पंत ने कहा, ‘‘ मैं लय में आने से खुश हूं।  जब जब टीम जीत रही है, मैं खुश हूं।’’

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने दिल्ली को कम स्कोर तक सीमित करने के बाद दो अंक हासिल करने के मौके को गंवाने पर निराशा जतायी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पास जैसी काबिलियत के बल्लेबाज है उससे 155 रन का लक्ष्य को हासिल किया जा सकता था। मुझे लगता है कि हम अगले मैच में और मजबूत होकर वापसी करेंगे।’’

सैमसन ने कहा, ‘‘ अभी निराशा हावी है। हम कल सुबह इसके बारे में सोचेंगे। पिच इतनी धीमी नहीं थी। गेंद थोड़ा रूक कर आ रही थी, लेकिन अगर हमारे हाथ में कुछ विकेट होते तो हम लक्ष्य हासिल कर लेते।’’

टूर्नामेंट के पहले चरण में चोट के कारण टीम से बाहर रहने वाले अय्यर ने 32 गेंद में 43 रन की शानदार पारी खेली। वह मैन ऑफ द मैच बने।

उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले पांच महीने काफी व्यस्त रहे हैं, लेकिन अब मैं बेहद अच्छा महसूस कर रहा हूं। मेरा एक करीबी परिवार और दोस्त हैं। उन्होंने मुझे प्रेरित किया और रिहैबिलिटेशन शुरू होने के बाद मेरी सोच सकारात्मक रही। मुझे गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रूख अख्तियार करना पसंद है।’’

अय्यर ने कहा कि उनकी योजना स्पिनरों के खिलाफ रन बनाने की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने बस यह परखने की कोशिश की थी कि पिच कैसी है। और फिर मैंने स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाया। मैं ऋषभ के साथ पिछले पांच साल से खेल रहा हूं। उनके साथ खेलना शानदार है क्योंकि वह भी आक्रामक बल्लेबाजी करते है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

क्रिकेट227 गेंद में 500 रन?, ग्लेन मैक्सवेल, प्रियांश आर्य, वीरेंद्र सहवाग और नमन धीर से आगे निकले वैभव

ज़रा हटकेपर्स में 4000 रुपए नकद और दस्तावेज, खोया पर्स नहीं मिला, डाक विभाग ने लौटाए जरूरी दस्तावेज 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!