लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की हार से बहुत आहत हुए, इसलिये मैंने संन्यास लेने का फैसला किया: असगर अफगान

By भाषा | Updated: October 31, 2021 18:39 IST

Open in App

अबुधाबी, 31 अक्टूबर पूर्व कप्तान असगर अफगान ने कहा कि उन्होंने मौजूदा टी20 विश्व कप के बीच में ही संन्यास लेने का फैसला इसलिये किया क्योंकि उन्हें और उनके साथी खिलाड़ियों को पिछले मैच में पाकिस्तान से मिली हार से काफी दुख हुआ था।

अफगानिस्तान को सुपर 12 चरण के पिछले मैच में पाकिस्तान से पांच विकेट से हार मिली थी जिसमें आसिफ अली ने 19वें ओवर में चार छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिलायी थी। पाकिस्तान को अंतिम दो ओवर में जीत के लिये 24 रन चाहिए थे।

इस मैच को 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि अफगान ने नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद संन्यास लेने के फैसले की घोषणा कर दी। बतौर कप्तान उनके नाम सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में जीत दिलाने का रिकार्ड है।

अफगानिस्तान की 115 मैचों में अगुआई करने वाले अफगान ने नामीबिया के खिलाफ पहली पारी खत्म होने के बाद अपने आंसू पोंछते हुए कहा, ‘‘पिछले मैच में हम काफी आहत हो गये थे इसलिये मैंने संन्यास लेने का फैसला किया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘काफी सारी यादे हैं, यह मेरे लिये मुश्किल था। लेकिन मुझे संन्यास लेना था। ’’

तैंतीस साल के इस खिलाड़ी ने छह टेस्ट, 114 वनडे और 75 टी20 अंतरराष्ट्रीय (नामीबिया के खिलाफ मैच को मिलाकर) मैच खेले हैं। उन्होंने सभी प्रारूपों में 4246 रन बनाये हैं।

अफगान ने रविवार को नामीबिया के खिलाफ 23 गेंद में 31 रन बनाये। उन्होंने कहा, ‘‘मैं युवाओं को मौका देना चाहता हूं। मुझे लगता है कि इसके लिये यह अच्छा मौका है। काफी लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि अभी क्यों लेकिन यह ऐसी चीज है जिसका मैं जवाब नहीं दे सकता। ’’

अफगानिस्तान की टीम तीन नवंबर को भारत से भिड़ेगी और फिर सात नवंबर को न्यूजीलैंड के सामने होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!