लाइव न्यूज़ :

बार्टी और मेदवेदेव मियामी ओपन के सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: March 31, 2021 11:08 IST

Open in App

मियामी, 31 मार्च (एपी) विश्व की नंबर एक आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एश बार्टी ने आखिरी नौ अंक हासिल करके मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जबकि पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीय दानिल मेदवेदेव ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके अंतिम चार में जगह बनायी।

बार्टी ने सातवीं वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका को 6-4, 6-7 (5), 6-3 से हराया। यह पिछले चार मैचों में तीसरा अवसर है जबकि उन्होंने तीन सेट में जीत दर्ज की। मेदवेदेव ने हालांकि फ्रांसिस टिफोउ को आसानी 6-4, 6-3 से पराजित किया।

अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा ने पांचवीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीनी खिलाड़ी डिएगो श्वार्टजमैन को 6-3, 4-6, 7-5 से हराकर उलटफेर किया। एक अन्य मैच में रूस के आंद्रेई रूबलेव ने मारिन सिलिच को 6-4, 6-4 से शिकस्त दी।

महिला वर्ग में बार्टी सेमीफाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त इलिना स्वितोलिना से भिड़ेगी जिन्होंने अनास्तेसिया सेवास्तोवा को 6-3, 6-2 से हराया।

जॉन इसनर ने एक मैच प्वाइंट गंवाया और आखिर में राबर्टो बातिस्ता आगुट ने उन्हें 6-3, 4-6, 7-6 (7) से पराजित किया। सेमीफाइनल में मेदवेदेव और आगुट आमने सामने होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!