लाइव न्यूज़ :

बैडमिंटन संघ ने चुनी मजबूत टीम, लंबे समय बाद खेलेंगी साइना और सिंधू

By भाषा | Updated: December 21, 2020 13:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू और साइना नेहवाल सहित भारत की आठ सदस्यीय टीम बीडब्ल्यूएफ (विश्व बैडमिंटन महासंघ) विश्व टूर फाइनल्स सहित बैकाक में होने वाले आगामी तीन टूर्नामेंटों में भाग लेगी।

भारतीय बैडमिंट संघ (बाइ) ने ओलंपिक क्वालीफिकेशन को ध्यान में रखते हुए जनवरी में होने वाले टूर्नामेंटों के लिये सोमवार को आठ सदस्यीय मजबूत टीम का चयन किया।

टीम में सिंधू, साइना, बी साई प्रणीत, किदाम्बी श्रीकांत, सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी शामिल हैं।

भारतीय खिलाड़ी 12 से 17 जनवरी के बीच योनेक्स थाईलैंड ओपन में भाग लेंगे। इसके बाद 19 से 24 जनवरी के बीच टोयोटा थाईलैंड ओपन और 27 से 21 जनवरी के बीच बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स खेला जाएगा।

मार्च में कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण कई टूर्नामेंट स्थगित या रद्द कर दिये गये थे। यह उसके बाद पहला अवसर होगा जबकि श्रीकांत को छोड़कर बाकी अन्य शीर्ष भारतीय खिलाड़ी किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलेंगे।

विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने अक्टूबर में डेनमार्क ओपन में वापसी की थी।

एकल के विदेशी कोच अगसु द्वी सांतोसो और पार्क ताइ सांग तथा युगल कोच द्वी क्रिस्टियावान के अलावा सहयोगी स्टाफ भी टीम के साथ बैकाक जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!