लाइव न्यूज़ :

बारिश से प्रभावित पहले दिन बाबर और आलम ने पाकिस्तान को संभाला

By भाषा | Updated: February 4, 2021 18:39 IST

Open in App

रावलपिंडी, चार फरवरी (एपी) पाकिस्तान ने कप्तान बाबर आजम की अर्धशतकीय पारी के अलावा फवाद आलम के साथ 123 रन की अटूट साझेदारी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरूवार को दूसरे टेस्ट मैच के बारिश से प्रभावित पहले दिन शुरूआती झटकों के बाद स्टंप तक तीन विकेट पर 145 रन बना लिये।

बाबर और आलम ने तब मोर्चा संभाला जब टीम 15 ओवर में 22 रन पर तीन विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। चाय के विश्राम के लिए खेल रोके जाने तक बाबर 77 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि शानदार फार्म में चल रहे आलम 138 गेंद में 42 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे। लेकिन बारिश के कारण अंतिम सत्र का खेल नहीं हो सका।

इससे पहले बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने 10 गेंद के अंदर दो विकेट और तेज गेंदबाज एनरिच नोर्जे ने शॉर्ट लेग पर आबिद अली (06) को कैच कराकर पाकिस्तान को शुरुआती झटके दिये।

बाबर और आलम ने इसके बाद संभलकर बल्लेबाजी करते हुए मैच में टीम की वापसी कराई। गेंद से चमक खत्म होने के साथ दूसरे सत्र में धीमी पिच का भी दोनों ने फायदा उठाया।

बाबर ने अपनी 16वीं अर्धशतकीय पारी के दौरान ऑफ में कुछ शानदार ड्राइव लगाने के साथ तेज गेंदबाजों के खिलाफ बैकफुट से करारे शॉट लगाये। उन्होंने वियान मुल्डर के गेंद पर फ्लिक के साथ चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

दक्षिण अफ्रीका को स्पिनर जॉर्ज लींडे के चोटिल होने से झटका लगा। पहले सत्र के खेल के दौरान अपनी गेंद पर बाबर के शॉट को रोकते समय उनकी छोटी अंगुली चोटिल हो गयी जिसमें उन्हें टांके लगवाने पड़े।

इससे पहले बाबर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन 11वें से 15वें ओवर के खेल के दौरान पाकिस्तान के तीन विकेट गिरने के बाद यह गलत लगने लगा। सलामी बल्लेबाज इमरान बट्ट (15) ने विकेटकीपर क्विंटोन डिकॉक को कैच दिया जबकि अजहर अली नौ गेंद में खाता खोले बगैर उनकी गेंद पर पगबाधा हुए।

पाकिस्तान ने श्रृंखला का पहला मैच सात विकेट से जीता था। उसने इस मैच के लिए कोई बदलाव नहीं किया जबकि दक्षिण अफ्रीका ने लुंगी एनगिडी की जगह मुल्डर को अंतिम 11 में जगह दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!