लाइव न्यूज़ :

अविनाश साबले 10 अप्रैल से यूगांडा में ट्रेनिंग करेंगे

By भाषा | Updated: April 7, 2021 15:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके भारतीय स्टीपलचेज एथलीट अविनाश साबले 10 अप्रैल से 20 जुलाई तक यूंगाडा में ट्रेनिंग करेंगे जिन्हें खेल मंत्रालय ने इसके लिये अनुमति दे दी है।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) द्वारा भेजे गये प्रस्ताव को खेल मंत्रालय द्वारा मंजूरी मिलने के बाद 26 साल के साबले विदेशी कोच एडी रूइटर के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग करेंगे जो यूगांडा के जोशुआ चेपटेगई जैसे एथलीटों को कोचिंग दे चुके हैं। चेपटेगई के नाम पुरूष 5000 मीटर और 10,000 मीटर का मौजूदा विश्व रिकार्ड है। कीनिया, मोरक्को और यूगांडा देशों का स्टीपलचेज स्पर्धा में दबदबा है।

एएफआई ने साबले के अपने कोच अमरीश कुमार के साथ यूगांडा में 100 दिन के ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिये वित्तीय सहायता मुहैया कराने के लिये मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था।

मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘खेल मंत्रालय ने 10 अप्रैल से 20 जुलाई, 2021 तक यूगांडा के कापचोरवा/टेरयेट में ऊंचे क्षेत्र में होने वाले 100 दिन के ट्रेनिंग शिविर के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ’’

साबले ने अक्टूबर 2019 में दोहा में हुई एथलेटिक्स विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया था।

उन्हें नवंबर 2018 में ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम’ में शामिल किया गया था, उन्हें ट्रेनिंग के लिये अभी तक कुल 16,58,656 रूपये की राशि दी जा चुकी है।

साबले इस समय बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBadrinath Dham 2026: पोर्टल खुले; बिना पंजीकरण नहीं होंगे दर्शन, रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया यहाँ समझें

क्राइम अलर्टअलवर में दोस्त की पत्नी से और दिल्ली में अधिकारी की बेटी से बेहोश कर किया रेप?, लॉकर खुलवाने के लिए 22 वर्षीय लड़की के शरीर को सीढ़ियों से नीचे घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टआईफोन असेंबल फॉक्सकॉन फैक्ट्रीः शौचालय में 19 वर्षीय रेणुका ने बच्चे को जन्म दिया, बच्चे का गला काटा और शव को बैग में डालकर फेंका

क्रिकेटमैंने अपना काम कर दिया और सभी को अपना-अपना काम करना है?, पत्नी प्रीति नारायणन के साथ वोट डालने पहुंचे रविचंद्रन अश्विन, वीडियो

क्रिकेटमैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर जीत के बाद कार्रवाई?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!