लाइव न्यूज़ :

Asian Archery C’Ships: ज्योति को हराकर परनीत ने रचा इतिहास, करियर की सबसे बड़ी जीत, भारत ने तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 09, 2023 2:46 PM

Asian Archery C’Ships: अदिति स्वामी और प्रियांश की मिश्रित कंपाउंड जोड़ी ने भारत को दिन का दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया।

Open in App
ठळक मुद्देखिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर 145-145 कर दिया।ज्योति टाई-ब्रेकर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी। फाइनल में थाईलैंड को 156-151 से हराया।

Asian Archery C’Ships: किशोर तीरंदाज परनीत कौर ने गुरुवार को यहां एशियाई चैंपियनशिप में शीर्ष भारतीय कम्पाउंड तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम को पछाड़कर व्यक्तिगत खिताब के साथ अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की कम्पाउंड तीरंदाज एक बार फिर अपने रिकर्व टीम पर भारी पड़े। भारत ने तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते।

इन सात पदकों में से केवल एक कांस्य रिकर्व वर्ग (महिला टीम) में आया। कम्पाउंड महिला वर्ग का खिताबी मुकाबला भारत की दो तीरंदाजों के बीच था। मुकाबले के बीच में प्रणीत दो अंकों से पिछड़ रही थी लेकिन 18 साल की इस खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर 145-145 कर दिया।

एशियाई खेलों में हाल में स्वर्ण पदक का हैट्रिक लगाने वाली ज्योति टाई-ब्रेकर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी। वह शूट-ऑफ में परनीत से 8-9 से हार गयी। अदिति स्वामी और प्रियांश की मिश्रित कंपाउंड जोड़ी ने भारत को दिन का दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। इस जोड़ी ने एक तरफा फाइनल में थाईलैंड को 156-151 से हराया।

ज्योति, परनीत और अदिति की महिला टीम ने कम्पाउंड फाइनल में चीनी ताइपै को 234-233 से हराकर स्वर्ण पदक के साथ एशियाई खेलों की अपनी सफलता को दोहराने में सफल रहीं। भारत ने अपना तीसरा कांस्य पदक पुरुषों के व्यक्तिग कम्पाउंड वर्ग में हासिल किया। अभिषेक वर्मा ने इस में दक्षिण कोरिया के जो जाएहून को 147-146 से हराया।

रिकर्व वर्ग के तीरंदाजों का खराब प्रदर्शन इस प्रतियोगिता में भी जारी रहा जहां कोई भी तीरंदाज क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया। धीरज बोम्मदेवरा को तांग चिह-चुन ने 3-7 से हराया जबकि उनके सेना के उनके अनुभवी सहयोगी तरूणदीप राय को दक्षिण कोरिया के किम जे डेओक ने 0-6 (27-29, 28-29 29-30) से मात दी।

महिला वर्ग में भारतीय तीरंदाज प्री-क्वार्टर फाइनल की बाधा को पार करने में विफल रहे। भजन कौर दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर एक लिम सिह्योन से 0-6 (28-29, 26-30, 26-29) से हार गईं, जबकि टीशा पुनिया  चीन की हाई लिगन के खिलाफ सिर्फ एक अंक हासिल कर सकी। चीन की खिलाड़ी से वह 1-7 (24-29, 27-27, 28-29, 27-28) से हार गयी।

टॅग्स :तीरंदाजीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ की UAPA के तहत गिरफ्तारी अवैध": सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल रिहाई का दिया आदेश

कारोबार'हिंदी चीनी भाई-भाई' की नई मिसाल! दोनों देशों के बीच व्यापार में हुई वृद्धि, अमेरिका को छोड़ा पीछे

कारोबारIND-CHI-USA Economic 2023-24: 118.4 अरब डॉलर व्यापार, चीन ने अमेरिका को पीछे छोड़ा, देखें यूएसए के साथ क्या, जानें आंकड़े

विश्वचीन अपने ऐप्स और गेम्स के जरिए वैश्विक स्तर पर लोगों की कर रहा जासूसी! रिपोर्ट में किया गया बड़ा दावा

भारतMaldives controversy: "पीएम मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी से मालदीव सरकार का सरोकार नहीं, भविष्य में ऐसा नहीं होगा", विदेश मंत्री मूसा ज़मीर ने कहा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलSunil Chhetri Retirement: सुनील छेत्री ने की संन्यास की घोषणा, कहा- कुवैत के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर होगा आखिरी मैच

अन्य खेलFederation Cup 2024: तीन साल बाद यहां के हम सिकंदर!, 82.27 मीटर के साथ स्वर्ण पर कब्जा, कर्नाटक के मनु 82.06 मीटर के साथ रजत जीता, देखें टॉप-5 लिस्ट

अन्य खेलLa Liga 2023-24: रीयाल सोसीदाद पर 2-0 से जीत, गिरोना को पछाड़कर अंक तालिका में 76 अंक के साथ दूसरे स्थान पर बार्सीलोना, देखें प्वाइंट टेबल

अन्य खेलNational Federation Cup: 1100 दिन बाद राष्ट्रीय फेडरेशन कप में जलवा बिखरेंगे चोपड़ा, पेरिस ओलंपिक से पहले भुवनेश्वर में दिखाएंगे जलवा, जानें शेयडूल

अन्य खेलParis 2024 Olympic Games: पेरिस ओलंपिक में दिखेगा जलवा, चार गुणा 400 मीटर रिले टीमों ने क्वालीफाई किया, भारतीय महिला और पुरुष ने किया धमाल