लाइव न्यूज़ :

तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप : भारतीय महिला कंपाउंड टीम फाइनल में, पुरुष क्वार्टर फाइनल में हारे

By भाषा | Updated: September 23, 2021 10:10 IST

Open in App

(22 सितंबर को जारी खेल 37 के स्थान पर संपादकीय सुधार और नयी जानकारी के साथ)

यांकटन (अमेरिका), 23 सितंबर भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने मेजबान अमेरिका को 226-225 से हराकर विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया लेकिन पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल से आगे बढ़ने में नाकाम रही।

प्रिया गुर्जर, मुस्कान किरार और ज्योति सुरेखा की सातवीं वरीयता प्राप्त भारतीय महिला टीम ने बुधवार को लिंडा ओचोआ एंडरसन, पीग पियर्स और मकेन्ना प्रॉक्टर की अमेरिकी टीम के खिलाफ करीबी मुकाबले में धैर्य बनाये रखकर रोमांचक जीत दर्ज की।

लेकिन अनुभवी अभिषेक वर्मा की अगुवाई वाली पुरुष टीम को क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रिया से 235-238 से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय महिला टीम फाइनल में कोलंबिया से भिड़ेगी जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में फ्रांस को 234-220 से हराया था।

वर्मा और सुरेखा की मिश्रित टीम भी फाइनल में पहुंच गयी है। उन्होंने कोरिया के किम युनही और किम जोंगहो को 159-156 से हराया। खिताबी मुकाबले में उन्हें कोलंबिया का सामना करना है।

पुरुष वर्ग में विश्व कप में तीन बार के स्वर्ण पदक विजेता वर्मा के अलावा संगम बिस्ला और रोशाब यादव ने भी अच्छा मुकाबला किया लेकिन वे आगे बढ़ने में असफल रहे।

भारतीय पुरुष टीम को ड्रा में पांचवीं वरीयता दी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

क्रिकेट227 गेंद में 500 रन?, ग्लेन मैक्सवेल, प्रियांश आर्य, वीरेंद्र सहवाग और नमन धीर से आगे निकले वैभव

ज़रा हटकेपर्स में 4000 रुपए नकद और दस्तावेज, खोया पर्स नहीं मिला, डाक विभाग ने लौटाए जरूरी दस्तावेज 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!