लाइव न्यूज़ :

मानसिक अवकाश लेगी आंद्रीस्कू, आस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं खेलेगी

By भाषा | Updated: December 7, 2021 10:34 IST

Open in App

वाशिंगटन, सात दिसंबर (एपी) यूएस ओपन 2019 की चैंपियन बियांका आंद्रीस्कू टेनिस से मानसिक अवकाश लेगी और आस्ट्रेलियाई ओपन सहित अगले सत्र के शुरू में होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेगी।

कनाडा की इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने ट्विटर पर लिखा है कि वह कोविड-19 के कारण कई सप्ताह तक पृथकवास पर रही है जिसने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित किया है।

उन्होंने कहा कि उनकी दादी कोरोना वायरस के कारण कई सप्ताह तक अस्पताल के आपात चिकित्सा कक्ष में रही जिसका उन पर गहरा असर पड़ा है।

आंद्रीस्कू ने कहा, ‘‘कई ऐसे दिन भी गुजरे जब मुझे खुद का होने का अहसास नहीं होता था विशेषकर अभ्यास और मैच खेलने के दौरान। मुझे ऐसा लगता था कि जैसे सारी दुनिया का बोझ मेरे कंधों पर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कोर्ट के बाहर चल रही चीजों से खुद को अलग नहीं कर पायी। मैं बेहद उदास थी और मेरे अंदर उथल पुथल चल रही थी। इसका मुझ पर गहरा प्रभाव पड़ा।’’

आंद्रीस्कू इस तरह से उन पेशेवर टेनिस खिलाड़ियों में शामिल हो गयी हैं जिन्होंने मानसिक रूप से तैयार होने के लिये कुछ समय तक स्वयं को प्रतियोगिताओं से दूर रखा। इनमें विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और चार बार की ग्रैंडस्लैम विजेता नाओमी ओसाका भी शामिल है।

ओसाका मई में फ्रेंच ओपन से हट गयी थी और इसके बाद सितंबर में यूएस ओपन के पहले दौर में बाहर होने के बाद वह सत्र की बाकी प्रतियोगिताओं में नहीं खेली।

आंद्रीस्कू तब 19 साल की थी जब दो साल पहले उन्होंने फाइनल में अपनी आदर्श खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को हराकर यूएस ओपन का खिताब जीता था। इसके बाद वह डब्ल्यूटीए रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ चौथी रैंकिंग पर भी पहुंची थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!