लाइव न्यूज़ :

अजिंक्य ने शानदार तरीके से जिम्मेदारी निभायी, हमारा रिश्ता भरोसे पर टिका : कोहली

By भाषा | Updated: February 4, 2021 18:18 IST

Open in App

चेन्नई, चार फरवरी भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरूवार को कहा कि अजिंक्य रहाणे के साथ उनका रिश्ता आपसी भरोसे पर टिका है और आस्ट्रेलिया में उनकी जिम्मेदारी शानदार तरीके से निभाने के लिये उन्होंने उप कप्तान की प्रशंसा की।

एडीलेड में पहले निराशाजनक टेस्ट के बाद कोहली के पितृत्व अवकाश के लिये लौटने के कुछ दिन बाद रहाणे ने चोटों की समस्याओं से घिरी भारतीय टीम की अगुआई की और श्रृंखला में 2-1 से शानदार जीत दिलायी। बुधवार को रहाणे ने कहा था कि वह ‘पीछे से मदद करने में खुश हैं। ’

एक दिन बाद कोहली ने उनके साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘मेरे और जिंक्स (रहाणे) के बीच ही नहीं बल्कि पूरी टीम का रिश्ता भरोसे पर टिका है और हम सभी एक ही लक्ष्य की ओर काम कर रहे हैं और वह है भारत को जीत दर्ज करते हुए देखना। ’’

कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर वर्चुअल मीडिया कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘‘मैं जिक्र करना चाहूंगा कि उसने आस्ट्रेलिया में अपनी जिम्मेदारी को बूखबी निभाया, उसका टीम को जीत दिलाते हुए देखना शानदार था, जो हमेशा से हमारा लक्ष्य रहा है। ’’

कोहली का मानना है कि रहाणे के साथ मैदान के बाहर तालमेल से भी उन्हें मैदान के अंदर रिश्ते में मदद मिली।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे और जिंक्स को हमेशा एक दूसरे के साथ बल्लेबाजी करना पसंद है। मैदान पर यह साफ दिखता है कि हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं। इसमें मैदान के बाहर का रिश्ता भी अहम है। हम काफी बातचीत करते हैं, एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं और यह रिश्ता विश्वास पर टिका है। ’’

कोहली मैच की परिस्थितियों में हमेशा रहाणे की सलाह लेते रहते हैं। कप्तान ने कहा, ‘‘वह हमेशा ही ऐसा खिलाड़ी रहा है जो मैच की विभिन्न परिस्थितियों में सलाह देने की काबिलियत रखता है। हम मैदान पर चर्चा करते हैं कि मैच किस ओर बढ़ रहा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीम योजना पर ध्यान लगाने के साथ मैं उसके पास जाकर कई चीजों पर चर्चा करता हूं ताकि और अधिक स्पष्टता और राय ले सकूं। हम ऐसे ही साथ में काम करते हैं। टेस्ट प्रारूप में भारतीय टीम की सफलता का बड़ा कारण यही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!