लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया ने मनु भाकर के ‘उत्पीड़न’ के आरोपों से इनकार किया

By भाषा | Updated: February 21, 2021 19:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 फरवरी एयर इंडिया ने भारतीय निशानेबाज मनु भाकर के दिल्ली एयरपोर्ट पर अपने दो एयरलाइन स्टाफ द्वारा ‘उत्पीड़न’ के आरोपों से इनकार किया।

रविवार को जारी बयान में एयर इंडिया ने दावा किया कि भाकर जब 19 फरवरी को अपनी मां के साथ दिल्ली से भोपाल जा रही थीं तो उनसे ‘वैध’ दस्तावेज मांगे गये थे जबकि इस निशानेबाज ने एयरलाइन के स्टाफ पर ‘उत्पीड़न’ और ‘अपमान’ करने के आरोप लगाये थे।

इस 19 साल की राष्ट्रमंडल खेलों और युवा ओलंपिक की स्वर्ण पदकधारी पिस्टल निशानेबाज ने एयरलाइन से इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एयर इंडिया ने बयान में कहा, ‘‘हमारे कर्मचारी मनोज गुप्ता पूरे समय काउंटर पर थे और उन्होंने किसी भी समय सीधे भाकर से बात नहीं की। इसे सीसीटीवी की फुटेज से भी देखा जा सकता है। इसलिये उनके द्वारा दुर्व्यवहार के आरोप का मामला पैदा ही नहीं होता। ’’

इसके अनुसार सीसीटीवी के फुटेज भी यात्री के घूस लेने के आरोपों और मोबाइल फोन छीनने के आरोपों को गलत साबित करते हैं।

एयर इंडिया के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट काउंटर पर प्रवेश के समय भाकर ने अधिकारियों को बताया कि उनके पास एक एयर पिस्टल और 0.22 बोर गन है।

बयान के अनुसार, ‘‘उन्हें हमारे काउंटर अधिकारियों ने दस्तावेज लाने की सलाह दी जो हथियार ले जाने के लिये अनिवार्य होते हैं। एयर इंडिया के सुरक्षा अधिकारियों ने भी इसे सही बताया। ’’

जब भाकर ने दस्तावेज दिखाये तो उन्हें बताया गया कि ये ‘वैध’ नहीं थे क्योंकि इस पर केवल राष्ट्रीय राइफल संघ के सहायक सचिव के ही हस्ताक्षर थे।

एयर इंडिया के कहा कि नियमों के अनुसार संबंधित संघ के सचिव या अध्यक्ष के हस्ताक्षर ही शुल्क की छूट के लिये मान्य होते हैं जिसकी जानकारी एयर इंडिया वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!