लाइव न्यूज़ :

एआईएफएफ ने फॉलर पर ईस्ट बंगाल का समीक्षा अनुरोध खारिज किया, कहा नस्लीय नहीं थी टिप्पणी

By भाषा | Updated: February 4, 2021 21:10 IST

Open in App

कोलकाता, चार फरवरी अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासनात्मक समिति ने गुरूवार को ईस्ट बंगाल द्वारा अपने मुख्य कोच रॉबी फॉलर के चार मैच के निलंबन और पांच लाख रूपये जुर्माने के फैसले को बदलने के लिये समीक्षा अनुरोध खारिज कर दिया लेकिन संचालन संस्था ने कहा कि भारतीय रैफरियों के खिलाफ उनकी ‘टिप्पणियां’ नस्लीय नहीं थी।

लीवरपूल के इस महान खिलाड़ी को बुधवार को भारतीय रैफरियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का दोषी पाया गया था और उन्हें एआईएफएफ अनुशासनात्मक संहिता के अनुच्छेद 59.1 के अंतर्गत आरोपित किया गया था जो नस्लीय टिप्पणी करने से संबंधित है।

फॉलर ने 29 जनवरी को इंडियन सुपर लीग में एफसी गोवा के खिलाफ 1-1 ड्रा के बाद भारतीय रैफरियों के खिलाफ टिप्पणी की थी।

सजा के एक दिन बाद ईस्ट बंगाल के शीर्ष अधिकारी देबब्रत सरकार ने एआईएफएफ की अनुशासनात्मक समिति के चेयरमैन ऊषानाथ बनर्जी से एक शतक पुराने क्लब के व्यापक हितों में इस फैसले पर दोबारा विचार का अनुरोध किया।

लेकिन बनर्जी ने यह अनुरोध ठुकरा दिया और एक बयान में कहा, ‘‘फॉलर द्वारा किये गये दुर्व्यवहार पर समिति ने सर्वसम्मति से सजा दी है जिस पर सहानुभूति से कोई पुनर्विचार नहीं किया जायेगा और इसमें समीक्षा की कोई गुंजाइश नहीं है। ’’

एआईएफएफ ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्टों को देखने के बाद समिति ने स्पष्ट किया कि फॉलर की कोई भी टिप्पणी नस्लीय नहीं थीं। ’’

इस निलंबन का मतलब है कि वह 19 फरवरी को एटीके मोहन बागान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उपस्थित नहीं हो पायेंगे और वह टीम के 27 फरवरी को ओड़िशा एफसी के खिलाफ मुकाबले में ही वापसी कर पायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट6 जून से अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच?, पडिक्कल, जुरेल और गायकवाड़ पर दांव खेलेंगे कोच गंभीर और कप्तान गिल?

भारतपेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का दावा फर्जी? सरकार ने दिया जवाब, जानें क्या कहा

भारतWest Bengal Assembly Elections 2026: जब तक लोग शांतिपूर्वक मतदान नहीं कर लेते, हम नहीं जाएंगे?, टीएमसी-हुमायूं कबीर के बीच झड़प, कई गाड़ी के शीशे टूटे, वीडियो

पूजा पाठBadrinath Dham 2026: पोर्टल खुले; बिना पंजीकरण नहीं होंगे दर्शन, रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया यहाँ समझें

क्राइम अलर्टअलवर में दोस्त की पत्नी से और दिल्ली में अधिकारी की बेटी से बेहोश कर किया रेप?, लॉकर खुलवाने के लिए 22 वर्षीय लड़की के शरीर को सीढ़ियों से नीचे घसीटा, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!