लाइव न्यूज़ :

एआईसीएफ चुनाव: चौहान के गुट ने कहा, प्रतिद्वंद्वी खेमे का नामांकन खेल संहिता का उल्लंघन

By भाषा | Updated: December 25, 2020 21:37 IST

Open in App

चेन्नई, 25 दिसंबर अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) सचिव भरत सिंह चौहान ने चार जनवरी को होने वाले चुनावों में वेंकटरामा राजा के अध्यक्ष पद के लिये नामांकन को शुक्रवार को खेल संहिता के उल्लघंन के आधार पर चुनौती दी।

चौहान ने दावा किया कि राजा और रविंद्र डोंगरे (सचिव पद के लिये) के नामांकन खेल संहिता का उल्लंघन है क्योंकि दोनों किसी राज्य संघ के निर्वाचित सदस्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नियमों के अंतर्गत राजा और डोंगरे चुनाव नहीं लड़ सकते क्योंकि उनके नाम मतदाता सूची में नहीं हो सकते।

उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘राजा और डोंगरे के नाम मतदाता सूची में नहीं हो सकते क्योंकि वे अपने संबंधित राज्य संघों के चयनित प्रतिनिधि नहीं हैं। मतदाता सूची में आने वाले नाम ही एआईसीएफ चुनावों में लड़ने के लिये योग्य होते हैं। ’’

बतौर सचिव दूसरे कार्यकाल की कोशिश में लगे चौहान ने अदालत द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारी न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) के कन्नन से उनके (राजा और डोंगरे के) नामांकन खारिज करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि उन्होंने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति दायर की है जो शनिवार को इसकी सुनवाई करेंगे।

कन्नन ने 15 पदों के लिये नामांकन सूची जारी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

क्राइम अलर्टDelhi: क्रूरता की सारी हदें पार! रेप और हत्या के बाद शव को घसीटा, तिजोरी खोलने के लिए अपनाई रूह कंपा देने वाली तरकीब

भारतWest Bengal Assembly Elections 2026: जब तक लोग शांतिपूर्वक मतदान नहीं कर लेते, हम नहीं जाएंगे?, टीएमसी-हुमायूं कबीर के बीच झड़प, कई गाड़ी के शीशे टूटे, वीडियो

क्रिकेट6 जून से अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच?, पडिक्कल, जुरेल और गायकवाड़ पर दांव खेलेंगे कोच गंभीर और कप्तान गिल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!