लाइव न्यूज़ :

आडवाणी और मेहता को खिलाड़ी संघ का उपाध्यक्ष बनाया गया

By भाषा | Updated: February 21, 2021 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 फरवरी कई बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी और आदित्य मेहता को भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर संघ (बीएसपीएआई) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बीएसपीएआई को लगभग 15 साल के बाद दोबारा शुरू किया गया है।

शुक्रवार को देश भर के क्यू खिलाड़ियों ने आनलाइन बैठक का आयोजन किया जिसमें पूर्व अध्यक्ष और स्नूकर चैंपियन यासिन मर्चेन्ट ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी चिराग रामाकृष्णन को सौंपी।

मुंबई के व्यवसायी रामाकृष्णन 2019 विश्व मास्टर स्नूकर टूर्नामेंट के कांस्य पदक विजेता हैं।

बैठक के दौरान रामाकृष्णन ने अपनी टीम में चार उपाध्यक्षों को शामिल किया जिसमें दो बार के एशियाई चैंपियन यासिन, 23 बार के विश्व चैंपियन आडवाणी, पूर्व एशियाई चैंपियन आलोक कुमार और विश्व खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और विश्व टीम चैंपियन आदित्य मेहता शामिल हैं।

इस संस्था की शुरुआत 1992 में हुई थी।

यह संस्था 2007 तक संचालित हो रही थी और अब 14 साल से अधिक समय बाद खिलाड़ी एक बार फिर एकजुट हुए हैं और अपने खेल में बड़े सुधारवादी कदमों के लिए अखिल भारतीय स्नूकर एवं बिलिर्ड्स महासंघ और अन्य हितधारकों के साथ काम करने का विजन तैयार किया है।

गुजरात बिलियर्ड्स एवं स्नूकर संघ के अध्यक्ष अभिषेक शाह बीएसपीएआई के मानद सचिव जबकि क्यू स्पोर्ट्स इंडिया के संस्थापक विवेक पाठक कोषाध्यक्ष होंगे।

एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता ब्रिजेश दमानी को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!