लाइव न्यूज़ :

अभिषेक वर्मा विश्व तीरंदाजी की खिलाड़ियों की समिति में चुने गये

By भाषा | Updated: September 23, 2021 10:46 IST

Open in App

यांकटन (अमेरिका), 23 सितंबर विश्व कप में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय कंपाउंड तीरंदाज अभिषेक वर्मा को चार साल के कार्यकाल के लिये विश्व तीरंदाजी की खिलाड़ियों की समिति में चुना गया है।

विश्व चैंपियनशिप के दौरान प्रतिभागी तीरंदाजों ने मतदान के जरिये 32 वर्षीय वर्मा और रूस की मौजूदा विश्व चैंपियन नतालिया अवदीवा का चयन किया।

कंपाउंड तीरंदाजों ने यहां अपने नये प्रतिनिधि के लिये मतदान किया था।

एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता वर्मा अकेले पुरुष उम्मीद्वार थे। महिलाओं में अवदीवा और जर्मनी की जेनिन मीसनर उम्मीद्वार थी। रूसी तीरंदाज को 69 प्रतिशत मत मिले।

वर्मा और अवदीवा का कार्यकाल चार साल का होगा। समिति की अध्यक्ष नाओमी फॉकार्ड हैं। सजेफ वान डेन बर्ग और क्रिस्टल गॉविन इसके अन्य सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!