लाइव न्यूज़ :

साइ भोपाल में 24 एथलीट सहित 36 कोविड-19 जांच में पॉजिटिव

By भाषा | Updated: April 7, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के भोपाल केंद्र में 24 खिलाड़ी और 12 सहयोगी स्टाफ सदस्य कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाये गये हैं लेकिन इनमें से कोई भी ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाला एथलीट नहीं है।

साइ के अनुसार तीन और छह अप्रैल को एहतियात के तौर पर दो दौर में जांच करवायी गयी थी जिसके बाद ये मामले सामने आये।

साइ भोपाल केंद्र में ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने की की कोशिश में जुटा संभावित खिलाड़ी नहीं रहता है।

साइ के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘दो दौर की जांच करायी गयी जिसमें कुल 36 मामले कोविड-19 पॉजिटिव निकले, इनमें से 24 एथलीट हैं और अन्य 12 राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र के स्टाफ हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 पॉजिटिव खिलाड़ियों में कोई भी ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाला एथलीट नहीं हैं। पॉजिटिव पाये गये कुछ एथलीट वुशु और कुछ जूडो प्रतियोगिता से लौटे हैं।

वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये पॉजिटिव आने वाले खिलाड़ियों को एहतियात के तौर पर अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

सूत्र ने कहा, ‘‘कोई भी खिलाड़ी गंभीर नहीं है। ’’

साइ ने सभी केंद्रों को मौजूदा मानक परिचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है जिसमें नियमित रूप से एहतियाती परीक्षण कराने पर जोर दिया गया है।

वहीं 31 मार्च को पटियाला और बेंगलुरू में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों में कराये गये 741 एहतियाती टेस्ट में 30 खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ कोविड-19 पॉजिटिव आये थे। हालांकि दोनों केंद्रों में कोई भी खिलाड़ी ओलंपिक जाने वाले दल का हिस्सा नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!