लाइव न्यूज़ :

नौकरी के लिए ईरान भेजा गया युवक भारतीय दूतावास की मदद से घर लौटा

By भाषा | Updated: January 10, 2021 12:54 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), 10 जनवरी विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी कर ईरान भेजे गये शाहजहांपुर जिले का एक युवक वहां भारतीय दूतावास की मदद से आखिरकार अपने वतन लौट आया।

शाहजहांपुर से भाजपा सांसद अरुण सागर ने रविवार को 'भाषा' को बताया कि कलान थाना क्षेत्र के जखिया गांव में रहने वाले देवेंद्र सिंह का बेटा रिंकू (24) पिछली 14 दिसंबर को नौकरी करने ईरान गया था, जिसके लिए उससे साढे़ तीन लाख रुपये लिए गए थे। उन्होंने बताया कि उसे बड़े जहाज पर काम करने की बात कह कर ले जाया गया था मगर उसे एक छोटी नाव पर काम दिया गया, जिसके बाद उसे अपने साथ ठगी किए जाने का एहसास हुआ।

सांसद ने बताया कि रिंकू के पिता ने उन्हें बताया कि उनका बेटा ईरान में फंस गया है और नौकरी देने वालों ने उसके तमाम कागजात जब्त कर लिए हैं और डर की वजह से रिंकू खेतों में छुपकर रह रहा है।

सागर ने बताया कि रिंकू के पिता ने उनसे गुजारिश की थी कि वह उसे वापस अपने देश लाने में मदद करें।

सांसद ने बताया कि इसके बाद उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की और 23 दिसंबर को ई-मेल के माध्यम से उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया।

सागर ने बताया कि इसके बाद भारतीय दूतावास ने पिछले दो जनवरी को रिंकू को सरकारी खर्चे पर ईरान से वापस भारत भेज दिया हैl

इस बीच पीड़ित रिंकू ने फोन पर बताया कि उसने मर्चेंट नेवी का कोर्स किया था और इसी दौरान उसकी मुलाकात मेरठ के रहने वाले सौरभ से हुई थी जो मर्चेंट नेवी में काम कर रहा है।

रिंकू ने बताया कि उसने सौरभ से काम दिलवाने की बात कही । सौरभ ने उससे साढे़ तीन लाख रुपये लेकर 14 दिसंबर को उसे एक एजेंट के माध्यम से मुंबई से ईरान भेज दियाl

रिंकू ने बताया कि ईरान पहुंचने पर एक चीफ इंजीनियर ने उसका पासपोर्ट और वीजा वगैरह अपने कब्जे में ले लिया तथा एक छोटी नाव पर उसे काम करने के लिए रख दिया गया। इसके अलावा उसके कमरे में साथ में रहने वाले एक व्यक्ति ने उसे चाकू से डराया जिससे वह बुरी तरह खौफजदा हो गया।

रिंकू ने बताया कि इसके बाद वह वहां से भाग गया और खेतों में रात काटता रहा। चीफ इंजीनियर के लोग उसे ढूंढ रहे थे। इसी बीच, सांसद अरुण सागर द्वारा की गई कार्यवाही का असर हुआ और भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने उसे व्हाट्सएप पर संपर्क किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos