लाइव न्यूज़ :

मनीष गुप्ता की पत्नी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, सरकारी नौकरी का वादा, केस भी होगा ट्रांसफर

By विनीत कुमार | Updated: September 30, 2021 16:24 IST

गोरखपुर में पुलिसकर्मियों द्वारा कथित पिटाई में मनीष गुप्ता की मौत को लेकर योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने मनीष की पत्नी मीनाक्षी के लिए सरकारी नौकरी देने का भी वादा किया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ ने मनीष गुप्ता के परिवार से गुरुवार को मुलाकात की।मनीष के बेटे की पढ़ाई का खर्चा उठाने और मीनाक्षी को सरकारी नौकरी देने सीएम ने किया वादा।योगी आदित्यनाथ ने परिजनों की गोरखपुर से कानपुर केस ट्रांसफर कराने की मांग को भी माना।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर की गई पिटाई में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत पर मचे बवाल के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि किसी भी दोषी को नहीं छोड़ा जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी और उनके परिवार से भी गुरुवार को मुलाकात की और कहा कि वे इस दुख में पीड़ित परिवार के साथ हैं।

गौरतलब है कि गत सोमवार को देर रात गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल इलाके में एक होटल में पूछताछ के दौरान कथित रूप से पुलिस द्वारा पीटे जाने से कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता (36) की मृत्यु हो गई थी। इस मामले में आरोपी छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी को निलंबित भी किया जा चुका है।

गोरखपुर से कानपुर होगा केस ट्रांसफर

इंडिया टुडे के मुताबिक सीएम योगी ने मनीष के बेटे की पढ़ाई का खर्चा उठाने और मीनाक्षी को सरकारी नौकरी देने का भी वादा किया। साथ ही योगी आदित्यनाथ ने परिजनों की गोरखपुर से कानपुर केस ट्रांसफर कराने की मांग को भी मान लिया। सीएम ने पुलिस लाइन में मनीष की पत्नी मीनाक्षी से मुलाकात की।

अखिलेश और राहुल गांधी ने भी की न्याय की मांग

इससे पहले यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी मनीष गुप्ता के परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद का भी ऐलान किया। अखिलेश ने मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की भी मांग रखी है।

वहीं, राहुल गांधी ने गुरुवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वह सरकार के इस ‘अन्याय’ के खिलाफ लड़ाई में गुप्ता के परिवार के साथ खड़े हैं। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘मीनाक्षी गुप्ता जी (मनीष की पत्नी) का दर्दनाक वीडियो देखकर बहुत दुख हुआ। मनीष गुप्ता जी के परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं हैं। भाजपा सरकार के अन्याय के ख़िलाफ़ इस लड़ाई में मैं आपके साथ हूँ। न्याय लेकर रहेंगे- अधिकार है, एहसान नहीं!’

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशगोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो