लाइव न्यूज़ :

गैर मर्दों से चूड़ी पहनना महिलाओं के लिए है 'हराम', पढ़ें-क्या कहता है ये अनोखा फतवा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 13, 2018 01:39 IST

सुहागिनों की पहचान कही जाने वाली चाड़िंयों पर सवाल खड़े कर दिए गए हैं। अकसर देखा जाता है चूड़ियों की शौकीन महिलाएं दुकानों पर दुकानदारों से चूड़ियां पहनती हैं।

Open in App

सुहागिनों की पहचान कही जाने वाली चाड़िंयों पर सवाल खड़े कर दिए गए हैं। अकसर देखा जाता है चूड़ियों की शौकीन महिलाएं दुकानों पर दुकानदारों से चूड़ियां पहनती हैं। लेकिन, महिलाओं के द्वारा बाजारों में जाकर नामहरम (जिन से खून का रिश्ता न हो) मर्दों से चूड़ियां पहनने पर दारुल उलूम देवबंद ने फतवा जारी किया है।

फतवा में इसे  नाजायज और सख्त गुनाह करार दिया गया है। हौरान करने वाले फतवे के मुताबिक इस्लाम में गैर मर्दों से चूड़ी पहनना हराम माना गया है। फतवा के मानें तो चूड़ियां पहनने के और भी तरीके हैं महिलाओं को वो अपनानें चाहिए।

देवबंद से लगा फतवा

खबर के मुताबिक देवबंद के मोहल्ला बड़जियाउलहक के रहने वाले एक व्यक्ति ने दारुल उलूम के इफ्ता विभाग से लिख कर एक सवाल में पूछा था कि हमारे यहां आमतौर पर चूड़ियां बेंचने व पहनाने का काम मनिहार बिरादरी से संबंध रखने वाले लोग करते हैं। महिलाएं आज चूड़ियां पहनने के लिए घर के बाहर जाती हैं और अपने हाथ गैर मर्दों के हाथों में देती हैं। क्या इस तरह घर से निकलकर या घर में रहकर औरतों का गैर मर्दों से चूड़ी पहनना जायज है।

दारुल उलूम देवबंद के मुफ्तियों की खंडपीठ ने जवाब संख्या 473/द में पूछे गए सवाल का जवाब जो दिया वो सभी के लिए हौरान करने वाला था। जवाब के मुताबिक नामहरम मर्द का औरतों को चूड़ी पहनाना नाजायज और गुनाह है। औरतों का बाहर जाकर चूड़ी पहनना ही मना है और अगर वह किसी गैर मर्द के हाथों इसे पहनती हैं तो ये गुनाह है।

मुस्लिम औरतें बदलें अपनी आदत

तंजीम अब्नाए दारुल उलूम के अध्यक्ष मुफ्ती यादे इलाही कासमी ने दारुल उलूम द्वारा जारी फतवे को पूरी तरह से सही करारा है। उन्होंने इस फतवा पर कहा है कि इस्लाम में औरतों को गौर मर्दों से पर्दा करने को कहा गया है तो इसलिए मुसलमान औरतों को चाहिए कि या तो वह चूड़ियां किसी औरत के हाथ से ही पहनें या फिर अपने हाथों से चूड़ियां पहनने की आदत डालें।

फतवा में कहा गया है कि इस्लाम के अंदर किसी अजनबी औरत को अजनबी मर्द के सामने बेपर्दा होना या एक दूसरे को छूना गलत है। ऐसे में महिलाएं चूड़ियों को एक अजनबी से पहनती हैं जो कि इस्लाम के मुताबिक गलत है। ऐसे में मुस्लिम महिलाओं को शरीयत का ध्यान रखना चाहिए।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां