लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand Rain Alert: आज उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, वर्षा के प्रकोप से बच्चे समेत महिला की मौत, एक लापता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2025 09:58 IST

Uttarakhand Rain Alert: पुलिस ने बताया कि उत्तरकाशी जिले में मोरी क्षेत्र के लिवाड़ी गांव में एक महिला पैर फिसलने से बारिश से उफनाए नाले में गिर गई और देखते ही देखते नाले की तेज धारा में लापता हो गई।

Open in App

Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में मंगलवार को बारिश से संबंधित घटनाओं में एक बच्चे और एक महिला की मृत्यु हो गयी जबकि एक महिला बरसाती नाले में बहकर लापता हो गयी। यह जानकारी राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भी प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर 14 अगस्त तक के लिए रोक लगा दी गयी है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर शिवनंदी के पास एक वाहन के पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से उसमें सवार एक महिला की मृत्यु हो गयी और चार अन्य घायल हो गए। इसके अनुसार, एक अन्य घटना में टिहरी जिले में घनसाली के दर्जआना गांव में नौ वर्षीय एक बालक आर्यन की बारिश से उफनाए बरसाती नाले में बहकर मृत्यु हो गयी।

दोपहर ढाई बजे के करीब हुई घटना के समय आर्यन अपने दादा के साथ नाले को पार कर रहा था और इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। पुलिस ने बताया कि उत्तरकाशी जिले में मोरी क्षेत्र के लिवाड़ी गांव में एक महिला पैर फिसलने से बारिश से उफनाए नाले में गिर गई और देखते ही देखते नाले की तेज धारा में लापता हो गई। पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम को हुई इस घटना के समय महिला अपने पशुओं को नाला पार करवा रही थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम ने तलाश अभियान चलाया।

हालांकि, उसका पता नहीं चला। महिला की पहचान 55 वर्षीया प्रतापी देवी के रूप में हुई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी, जिसके मद्देनजर देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी और चंपावत सहित कई जिलों में 12वीं कक्षा तक के स्कूल में अवकाश रखा गया। अगले तीन दिनों के लिए भी मौसम विभाग ने प्रदेश भर में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। बुधवार और बृहस्पतिवार को बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर में अत्यधिक बारिश की संभावना को देखते हुए 'रेड अलर्ट' तथा अन्य जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का 'आरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।

शुक्रवार 15 अगस्त को बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में बारिश का 'आरेंज अलर्ट' तथा शेष में मध्यम से भारी वर्षा का 'यलो अलर्ट' जारी किया गया है। प्रदेश में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों से बारिश के मद्देनजर सावधानी बरते जाने के को कहा है।

देहरादून, चंपावत, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चमोली जिलों के प्रशासन ने बुधवार को 12वीं तक के स्कूल में छुटटी घोषित कर दी है। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने बारिश की संभावना को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर 14 अगस्त तक केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी है। चमोली जिला प्रशासन ने भी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर 14 अगस्त तक हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ की यात्रा स्थगित कर दी है, जबकि 15 अगस्त तक जिले में ट्रैकिंग पर रोक लगा दी गई है। 

टॅग्स :उत्तराखण्डमानसूनमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील