लाइव न्यूज़ :

कौन हैं राजेश सिंह दयाल, स्वास्थ्य शिविर में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2025 15:37 IST

शुभारंभ कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर डीजी जेल प्रेम चंद मीणा और जेल अधीक्षक आरके जायसवाल भी उपस्थित रहे।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ जेल में कैदियों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।सभी कैदियों को फल भी वितरित किए गए।

लखनऊः समाजसेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अपने विशेष योगदान के लिए “यूपी के मेडिसिन मैन” कहे जाने वाले राजेश सिंह दयाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक अनोखी पहल की। उन्होंने राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन के माध्यम से आज लखनऊजेल में कैदियों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।

शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर डीजी जेल प्रेम चंद मीणा और जेल अधीक्षक आरके जायसवाल भी उपस्थित रहे। इस स्वास्थ्य शिविर में कैदियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श, विभिन्न स्वास्थ्य जांच, तथा नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही सभी कैदियों को फल भी वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि का वक्तव्य

मुख्य अतिथि दारा सिंह चौहान जी ने राजेश सिंह दयाल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “दयाल जी ने अब तक उत्तर प्रदेश के लगभग 2 लाख लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई हैं तथा 50,000 से अधिक वृद्धजनों की मोतियाबिंद सर्जरी करवा चुके हैं। यह कार्य अत्यंत प्रेरणादायी है।”

उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार जेलों में हेल्थ एटीएम और बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ स्थापित करने पर गंभीरता से काम कर रही है। चौहान ने विशेष रूप से यह कहते हुए शुभकामनाएँ दीं कि “दयाल जी ने अपना जन्मदिन कैदियों के बीच मना कर यह सिद्ध किया है कि सच्ची समाजसेवा वही है, जो हर वर्ग तक बिना भेदभाव पहुँचे।”

राजेश सिंह दयाल का संकल्प

इस अवसर पर राजेश सिंह दयाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज का यह मेडिकल कैम्प सिर्फ़ दवाइयों और जाँच तक सीमित नहीं है। यह एक संदेश है की आप अकेले नहीं हैं। समाज ने आपको भुलाया नहीं है और सबसे अहम आप फिर से एक नई शुरुआत कर सकते हैं। अपराध से नफ़रत हो सकती है, पर इंसान से नहीं। 

हर इंसान को दूसरा मौक़ा मिलना चाहिए और अगर आप बदलने का संकल्प लें तो दुनिया की कोई ताक़त आपको रोक नहीं सकती है। सिंह ने कहा की यह मेरे जीवन का सबसे विशेष जन्मदिन है क्योंकि मैंने समाज के उस हिस्से के साथ बिताया है, जिनकी तरफ शायद ही कोई ध्यान देता है। मेरा संकल्प है कि आने वाले महीनों में मैं उत्तर प्रदेश की अन्य जेलों में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करूँगा।

डीजी जेल और जेल अधीक्षक का मत

डीजी जेल प्रेम चंद मीणा ने कहा कि दयाल का यह प्रयास समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता का प्रमाण है। जेल अधीक्षक आरके जायसवाल ने कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया और विशेष रूप से उल्लेख किया कि “कैदियों के बीच जन्मदिन मना कर राजेश सिंह दयाल जी ने यह साबित कर दिया है कि उनकी समाजसेवा किसी भेदभाव से परे है और हर वर्ग तक पहुँचने वाली है।”

टॅग्स :उत्तर प्रदेशजेललखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट