लाइव न्यूज़ :

मथुरा-वृंदावन का दस किलोमीटर क्षेत्र तीर्थस्थल घोषित, नहीं होगी अब यहां शराब-मांस की बिक्री

By विनीत कुमार | Updated: September 10, 2021 18:18 IST

मथुरा और वृंदावन के 10 किलोमीटर के क्षेत्र को तीर्थस्थल घोषित कर दिया गया है। तीर्थस्थल घोषित किए गए इलाके में नगर निगम के 22 वार्ड हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने हाल ही में जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा में शराब और मांस की बिक्री पर रोक की बात कही थी।श्रीकृष्ण जन्मस्थान को केंद्र में रखकर 10 किलोमीटर वर्ग मीटर के क्षेत्र को तीर्थस्थल घोषित किया गया है। 

मथुरा: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने मथुरा और वृंदावन के 10 किलोमीटर के क्षेत्र को तीर्थस्थल घोषित कर दिया है। इस क्षेत्र में अब मांस और शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। तीर्थस्थल घोषित किए गए इलाके में नगर निगम के 22 वार्ड हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान को केंद्र में रखकर 10 किलोमीटर वर्ग मीटर के क्षेत्र को तीर्थस्थल घोषित किया गया है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा में शराब और मांस की बिक्री पर रोक लगाने की बात कही थी। योगी आदित्यनाथ ने कहा था  कि मथुरा के वृन्दावन, गोवर्धन, नन्दगांव, बरसाना, गोकुल, महावन और बलदेव में मांस और शराब की बिक्री बंद होगी। 

साथ ही सीएम ने इन कार्यों में लगे लोगों का अन्य व्यवसायों में पुनर्वास करने की भी घोषणा की। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने और श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भगवान के दर्शन करने मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री ने इस मौके पर रामलीला मैदान में आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित किया था। 

यूपी में योगी सरकार के आते ही अक्टूबर 2017 में कृष्ण की नगरी वृंदावन और राधा की जन्मस्थली बरसाना को तीर्थस्थल घोषित करने की घोषणा हुई थी। वृन्दावन में हर साल डेढ़ करोड़ तो बरसाना में 60 लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं।

'शराब-मांस बेचने वाले दूध बेचें'

योगी आदित्यनाथ ने इस बार जन्माष्टमी के मौके पर कहा था कि अच्छा होगा कि जो शराब या मांस बेचने के काम में लगे हैं, उनके लिए दुग्धपालन के छोटे-छोटे स्टॉल बना दिए जाएं। उन्होंने कहा, ‘हमारा उद्देश्य किसी को उजाड़ना नहीं है। बस, व्यवस्थित पुनर्वास करना है और व्यवस्थित पुनर्वास के काम में इन पवित्र स्थलों को इस दिशा में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।' 

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘ब्रज भूमि को पुनः नए कलेवर के साथ विकास की दिशा में ले जाना है। विकास के लिए हम कहीं कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। और आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक विकास भी हो, यही हमारी विरासत है। उसे हमें सहेजना है।’

टॅग्स :मथुरायोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos