लाइव न्यूज़ :

कोलकाता डॉक्टर रेप-हत्या मामले में नया ट्विस्ट, पीड़िता के माता-पिता का दावा- 'पुलिस ने हमें रिश्वत देने की कोशिश की'

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 5, 2024 07:50 IST

Kolkata doctor rape-murder case: पीड़िता के पिता ने कहा, "पुलिस ने शुरू से ही मामले को दबाने की कोशिश की। हमें शव देखने की अनुमति नहीं दी गई और जब शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया तो हमें पुलिस स्टेशन में इंतजार करना पड़ा।" 

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि कोलकाता पुलिस ने उन्हें पैसे की रिश्वत देने की भी कोशिश की। 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल में ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। घटना के एक हफ्ते बाद कलकत्ता हाई कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी।

Kolkata doctor rape-murder case: पिछले महीने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कथित तौर पर बलात्कार और हत्या की शिकार हुई ट्रेनी डॉक्टर के परिवार के सदस्यों ने बुधवार को आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी बेटी के शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करके मामले को दबाने की कोशिश की। 

पीड़िता के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि कोलकाता पुलिस ने उन्हें पैसे की रिश्वत देने की भी कोशिश की। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पीड़िता के पिता ने कहा, "पुलिस ने शुरू से ही मामले को दबाने की कोशिश की। हमें शव देखने की अनुमति नहीं दी गई और जब शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया तो हमें पुलिस स्टेशन में इंतजार करना पड़ा।" 

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा, "बाद में जब शव हमें सौंपा गया, तो एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने हमें पैसे की पेशकश की, जिसे हमने तुरंत अस्वीकार कर दिया।" पीड़िता के माता-पिता ने बुधवार रात जूनियर डॉक्टरों के साथ आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में विरोध प्रदर्शन में भाग लेते हुए अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग की।

9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल में 31 वर्षीय ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। घटना के एक दिन बाद कोलकाता पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि उसे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में अपराध के अनुमानित समय के आसपास इमारत में प्रवेश करते देखा गया था और उसके ब्लूटूथ हेडफ़ोन अपराध स्थल के पास पाए गए थे।

जांच से पता चला कि डॉक्टर को गंभीर रूप से चोट पहुंचाने और यौन उत्पीड़न करने के बाद, संजय रॉय ने पीड़िता का गला घोंटकर और मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के एक हफ्ते बाद कलकत्ता हाई कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी।

टॅग्स :कोलकातापश्चिम बंगालसीबीआईCalcutta High Court
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?