लाइव न्यूज़ :

Indian Railway: होली से पहले रेलयात्रियों को मिली बड़ी खुशखबरी, 11 नई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का हुआ ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

By अमित कुमार | Updated: February 23, 2021 17:51 IST

Indian Railways IRCTC Latest News: होली के मौके पर एक मार्च से कई नई ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। ट्रेनों की संख्या सीमीत होने के कारण अभी यात्रियों को कई तरह की मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की वजह से कई ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। रेलवे अब कुछ ट्रेनों को चलाने की योजना बना रही है। अगले महीने होली का त्यौहार है और इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने यह फैसला लिया है।

Indian Railways IRCTC Latest News: इंडियन रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। मंगलवार को रेलवे ने कई नई ट्रेनों की संचालन शुरू करने की बात कही है। इसके अलावा कुछ जगहों पर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का भी ऐलान किया गया है।  त्यौहार के इस सीजन में ट्रेनों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को निश्चित तौर पर राहत मिलेगी। 

पश्चिम रेलवे द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बांद्रा टर्मिनस-महुवा सुपरफास्ट स्पेशल, इंदौर-गांधीधाम सुपरफास्ट स्पेशल  सहित कई और ट्रेनों को चलाएगी। इससे पहले करीब 11 माह बाद स्पेशल त्रिवेणी एक्सप्रेस को फरवरी में ही शुरू किया गया था। कोरोना महामारी की वजह से अभी भी कई जगहों पर ट्रेनों का संचालन बेहद कम है। 

ट्रेन नंबर 09289/09290 बांद्रा टर्मिनस-महुवा सुपरफास्ट स्पेशल  

ट्रेन नंबर 09289 बांद्रा टर्मिनस-महुवा सुपरफास्‍ट स्पेशल ट्रेन हर शुक्रवार को बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। 26 फरवरी से अगली सूचना तक इस ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। वहीं ट्रेन नंबर 09290 महुवा-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्‍ट स्पेशल को महुवा से हर शनिवार को चलाया जाएगा। 27 फरवरी 2021 से अगली सूचना तक इस ट्रेन को चलाया जाएगा।

ट्रेन नंबर 09336/09335 इंदौर-गांधीधाम सुपरफास्ट स्पेशल 

ट्रेन नंबर 09336 इंदौर-गांधीधाम साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल को इंदौर से हर रविवार को चलाया जाएगा और 28 फरवरी 2021 से अगली सूचना तक इस ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। वहीं ट्रेन नंबर 09335 गांधीधाम-इंदौर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन को 1 मार्च से प्रत्येक सोमवार को गांधीधाम से चलाया जाएगा।

ट्रेन नंबर 09293/09294 बांद्रा टर्मिनस-महुवा सुपरफास्ट स्पेशल  

ट्रेन नंबर 09293 बांद्रा टर्मिनस-महुवा सुपरफास्‍ट स्पेशल ट्रेन को हर बुधवार को बांद्रा से चलाया जाएगा। 3 मार्च 2021 से अगली सूचना तक इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। वहीं ट्रेन नंबर 09294 महुवा-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्‍ट स्पेशल ट्रेन को महुवा से हर गुरुवार को चलाया जाएगा और 4 मार्च 2021 से अगली सूचना तक इस ट्रेन का परिचालन होगा।

ट्रेन नंबर 09009/09010 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली दुरंतो सुपरफास्ट स्पेशल  

ट्रेन नंबर 09009 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली दुरंतो सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को रवाना की जाएगी। 26 फरवरी 2021 से अगली सूचना तक यह ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 09010 नई दिल्ली- मुंबई सेंट्रल दुरंतो सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को होगा और इस ट्रेन का परिचालन 27 फरवरी 2021 से अगली सूचना तक होगा।

इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा 

-ट्रेन नंबर 09341/09342 नागदा- बीना स्पेशल ट्रेन 2 मार्च 2021 से अगली सूचना तक चलाई जाएगी-ट्रेन नंबर 09545/09546 रतलाम- नागदा स्पेशल ट्रेन का परिचालन 2 मार्च से अगली सूचना तक होगा--ट्रेन नंबर 09528/09527 भावनगर टर्मिनस- सुरेंद्रनगर स्पेशल ट्रेन 1 मार्च से चलाई जाएगी-ट्रेन नंबर 09507/09506 इंदौर-उज्जैन स्पेशल ट्रेन 1 मार्च से इंदौर से उज्जैन के लिए रोजाना चलाई जाएगी-ट्रेन नंबर 09518/09517 उज्जैन-नागदा स्पेशल ट्रेन का परिचालन 2 मार्च से अगली सूचना तक होगा-ट्रेन नंबर 09554/09553 उज्जैन-नागदा ट्रेन का परिचालन 1 मार्च 2021 से अगली सूचना तक होगा

टॅग्स :भारतीय रेलभारतहोली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है