लाइव न्यूज़ :

इस परिवार को सलाम, चार महीनों में खिलाया छह लाख गरीब और मजबूर लोगों को खाना, खर्च कर दिए दो करोड़ रुपए

By अमित कुमार | Updated: January 4, 2021 20:21 IST

भारत में कोरोना महामारी ने बहुत से लोगों के दो वक्त की रोटी के साधन को छीन लिया था। ऐसे में कुछ लोगों ऐसे भी रहे जो गरीब और बेसहारा के लिए हमेशा मदद के लिए आगे रहे।

Open in App
ठळक मुद्देऐसे कई गरीब हैं, जिनके पेट के लिए कोरोना की बीमारी आफत बनकर टूटी है। कोरोना का सबसे बुरा असर गरीबों और मजदूरों पर पड़ा है। ऐसे लोगों की मदद के लिए आंध्र प्रदेश के तेनाली का एक परिवार ने दिल जीतने वाला काम किया।

कोरोना वायरस ने रोज कमाने और रोज खाने वालों की जिंदगी पर खासा प्रभाव डाला है। किसी भी महामारी की सबसे बड़ी मार हाशिए पर मौजूद ग़रीब तबका सहता है। कोरोना के दौरान भी ऐसा ही देखने को मिला। लाखों लोगों की जिंदगी को इस वायरस ने पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। लोगों के काम करने के तरीकों में भी अब पहले से काफी बदलाव आ गए हैं। 

ऐसे में गरीबों की भूख मिटाने के लिए एक परिवार ने कोरोना काल में कुछ ऐसा किया जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। इस परिवार ने महज चार महीनों में छह लाख लोगों को खाना खिलाया, जिसके लिए उन्होंने दो करोड़ रुपए खर्च कर दिए। दरअसल, आंध्र प्रदेश के तेनाली में विष्णुभटला अंजनिया च्यानुलु नामक शख्स के परिवार वालों ने यह कारनामा कर दिखाया है। 

विष्णुभटला अंजनिया च्यानुलु सालों से एक ट्रस्ट चला रहे हैं। 27 साल पहले श्री चंद्रशेखर गुरु पादुका पीठम और श्री रामायण नवान्निका यज्ञ ट्रस्ट की स्थापना की थी। यह ट्रस्ट लोगों की मदद का काम करती है। लेकिन कोरोना काल में इस ट्रस्ट ने हर जरूरतमंद और गरीब लोगों की खाने की जरूरत को पूरा करने की कोशिश की। इस दौरान इन्होंने 2 करोड़ रुपये खर्च भी किए। 

विष्णुभटला ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने शुरुआत में तकरीबन 50 किलो भोजन लोगों के बीच बांटे। लेकिन इतना करने के बाद भी उनका मन विचलित हो रहा था। फिर उन्होंने आस-पास के इलाकों में जाकर ऐसे लोगों के बारे में जानकारी हासिल की। जिन्हें दो वक्त की रोटी भी नहीं मिल पा रही थी। इसके बाद करीब 6 हजार लोगों को लगातार चार महीनों तक खान खिलाया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसआंध्र प्रदेशभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?