लाइव न्यूज़ :

बैंक में तैनात सुरक्षाकर्मी ने ग्राहक को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: June 25, 2021 19:54 IST

Open in App

(बैंक शाखा का नाम बदलते हुए)

बरेली (उप्र), 25 जून ‘बैंक ऑफ बड़ौदा’ की यहां स्थित स्टेशन रोड शाखा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने एक ग्राहक को कथित तौर पर गोली मार दी जो बिना मास्क के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाकर्मी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह जानकरी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) रवींद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार पूर्वाह्न 11:30 बजे ग्राहक राजेश कुमार बैंक पहुंचा था और बैंक शाखा परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मी केशव प्रसाद मिश्रा से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई।

उन्होंने बताया कि विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि मिश्रा ने कुमार को गोली मार दी जिससे कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि कुमार को तत्काल बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बैंक की स्टेशन रोड शाखा की वरिष्ठ प्रबंधक गीता भुसाल ने बताया कि फॉरेंसिक टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ही घटना के बारे में कुछ पता चल सकेगा।

बैंक में गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक (बरेली परिक्षेत्र) रमित शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हिरासत में लेने से पहले गार्ड को यह चिल्लाते हुए सुना गया कि ग्राहक बिना मास्क के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था और इसके लिए रोकने पर उसने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गार्ड ने यह भी कहा कि ग्राहक के जबरन घुसने पर उसे गोली चलानी पड़ी।

बाद में बैंक ने बयान जारी करके घटना पर खेद जताते हुए कहा, ‘‘हम उस दुर्भाग्यपूर्ण गोलीबारी की घटना पर गहरा खेद व्यक्त करते हैं जो गार्ड और पीड़ित के बीच एक कथित विवाद के परिणामस्वरूप हुई। घायल को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर है।’’

बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘बैंक ने पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान की है। एक निजी सुरक्षा एजेंसी द्वारा तैनात किए गए गार्ड को तुरंत उसकी ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। बैंक अपनी जांच में पुलिस अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहा है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए बैंक के सुरक्षा अधिकारियों के माध्यम से एक आंतरिक जांच भी कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी कोई आकस्मिक घटना न हो और ग्राहकों की सुरक्षा हमेशा सुनिश्चित हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र