लाइव न्यूज़ :

फोन टैपिंग को लेकर फिर गर्माई सियासत, कांग्रेस ने कहा,'शेखावत वॉयस सैंपल दें'

By भाषा | Updated: March 26, 2021 23:58 IST

Open in App

जयपुर, 26 मार्च राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले फोन टैपिंग को लेकर सियासत फिर गर्मा गयी है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा इस बारे में दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज करवाये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने कहा कि सिंह को राजस्थान आकर अपनी आवाज का नमूना जांच एजेंसी को देना चाहिए ताकि सच सामने आ सके।

गौरतलब है कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री मंत्री शेखावत की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने फोन टैपिंग से जुड़े मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसकी खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘गजेंद्र सिंह जी झूठी प्राथमिकी की नौटंकी बंद करें और राजस्थान पधारकर अपना वॉयस सैंपल एसीबी को दें ताकि राज्य की सरकार को गिराने की साजिश में आपकी संलिप्तता का जो सबूत राजस्थान पुलिस के पास है उसका सच बाहर आ सके।’’

वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह ने आज फोन टैपिंग को लेकर के एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। उन्होंने एक वीडियो बयान में कहा, ‘‘अगर गजेंद्र सिंह के वॉयस टेस्ट में देरी हो रही है तो कांग्रेस के जिन दो विधायकों भंवरलाल शर्मा व विश्वेंद्र सिंह का नाम इसमें आया है... पहले आप उनका वॉयस टेस्ट करके जो मामला है उसे आगे बढ़ाएं।’’

कटारिया ने कहा, ‘‘आपने जो फोन टैपिंग की है वो कानून की अवहेलना की है इसी कारण आपकी सरकार चली जायेगी।’’

उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर पिछले दिनों विधानसभा में हंगामा हुआ था। जहां राजस्थान सरकार ने राज्य में नेताओं के फोन टैपिंग के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि राज्य में किसी विधायक, सांसद या जनप्रतिनिधि का फोन टैप नहीं हुआ है। संसदीय मंत्री शांति धारीवाल ने सदन में विपक्ष को चुनौती दी कि अगर वह अपने आरोप साबित कर दे तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पूरी सरकार इस्तीफा दे देगी।

इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर पलटवार करते हुए धारीवाल ने कहा था कि विपक्ष फोन टैपिंग का मुद्दा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को बार बार बचाने के लिए उठाता है। धारीवाल ने कहा कि अगर शेखावत पाक साफ हैं तो वॉयस सैंपल क्यों नहीं देते? उन्होंने कहा कि विशेष कार्यबल एसओजी द्वारा 17 जुलाई 2020 को लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को धनबल से गिराने के मुकदमे दर्ज किये।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल कांग्रेस के कुछ विधायकों द्वारा मुख्यमंत्री गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावती तेवर अपनाए जाने के बाद कांग्रेस ने अपने विधायकों को लंबे समय तक अलग अलग होटलों में रखा था। इस दौरान विधायकों के फोन टैप किए जाने के आरोप लगे थे हालांकि अधिकारियों व सरकार की ओर से इसका लगातार खंडन किया गया।

पिछले साल अगस्त महीने में भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने राज्य में फोन टैपिंग के बारे में सवाल पूछा था जिसका जवाब इस महीने राज्य विधानसभा की वेबसाइट पर प्रकाशित हुआ। इसके बाद यह मामला फिर गर्म है।

उल्लेखनीय है कि राज्य की सुजानगढ़, राजसमंद और सहाड़ा विधानसभा के लिए उपचुनाव 17 अप्रैल को होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह