लाइव न्यूज़ :

असम राइफल्स के शहीद कर्मियों की पार्थिव देह ले जा रहा विमान असम में आपात स्थिति में उतरा

By भाषा | Updated: November 14, 2021 22:52 IST

Open in App

गुवाहाटी, 14 नवंबर मणिपुर में उग्रवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में शहीद हुए असम राइफल्स के कर्मियों और एक शहीद के परिवार के सदस्यों की पार्थिव देह ले जा रहे एक सैन्य विमान को तकनीकी खराबी की वजह से रविवार को आपात स्थिति असम के जोरहट हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा।

सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि पार्थिव देह रात में जोरहाट में रखी जाएंगी और आगे की यात्रा सोमवार सुबह शुरू होगी।

मणिपुर के चूड़ाचांदपुर जिले में शनिवार को घात लगाकर किए हमले में असम राइफल्स के एक कमांडिंग अधिकारी, उनकी पत्नी और बेटे तथा बल के चार अन्य कर्मियों समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। शवों को राज्य की राजधानी इंफाल लाया गया जहां से उन्हें उनके घर ले जाया जा रहा था।

प्रवक्ता ने बताया कि विमान में असम राइफल्स की एक बटालियन के कमांडिंग अधिकारी कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी अनुजा और छह साल के बेटे अबीर के शवों के साथ-साथ देश के सबसे पुराने अर्धसैनिक बल के तीन कर्मियों की भी पार्थिव देह हैं।

कर्नल त्रिपाठी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के रहनेवाले थे। राइफल मैन खेतनई कोन्याक की पार्थिव देह को हेलीकॉप्टर के जरिए नगालैंड के मोन जिले ले जाया गया, जहां के वह निवासी थे।

प्रवक्ता ने बताया कि अन्य तीन राइफलमैन में से श्यामल दास पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहनेवाले थे, जबकि सुमन स्वर्गियारी और आरपी मीणा क्रमशः असम के बक्सा जिले और राजस्थान के दौसा जिले के निवासी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां