लाइव न्यूज़ :

दस साल तक प्रेमिका को एक कमरे में छुपा कर रखने वाले व्यक्ति ने अंततः उससे शादी की

By भाषा | Updated: September 15, 2021 18:44 IST

Open in App

पलक्कड़ (केरल), 15 सितंबर अपनी प्रेमिका साजिता को बिना किसी की जानकारी के 10 साल तक अपने घर के एक कमरे में छुपा कर रखने वाले रहमान ने अंततः बुधवार को यहां कानूनी रूप से उससे शादी कर ली। एक स्थानीय सब रजिस्ट्रार कार्यालय में दोनों ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी कर ली।

शादी के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए, सूती सलवार पहने साजिता खुश दिख रही थी और रहमान ने पारंपरिक ‘मुंडू’ (धोती) तथा शर्ट पहनी हुई थी। दंपति ने बाद में मिठाइयां बांटी और अपनी शादी का समर्थन करने वालों को धन्यवाद दिया। रहमान ने कहा, “हम खुशहाल और शांतिपूर्वक जीवन जीने की कामना करते हैं।” साजिता के माता पिता समारोह में शामिल हुए लेकिन दोनों की शादी का विरोध करने वाले रहमान के रिश्तेदार इससे दूर रहे।

नेनमरा के विधायक के. बाबू शादी में शामिल हुए और उन्होंने कहा कि दंपति को अपना घर बनाने के लिए सभी प्रकार का सहयोग दिया जाएगा। यहां अय्यिलूर गांव के निवासी साजिता और रहमान की उम्र तीस साल के आसपास है और कुछ महीने यह सामने आया था कि साजिता दस साल से रहमान के साथ एक कमरे में रह रही थी।

केरल राज्य महिला आयोग ने इस मामले में रहमान के विरुद्ध एक मामला तक दर्ज किया था कि उसने एक महिला को इतने लंबे समय तक बंधक बना कर रखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा