लाइव न्यूज़ :

आतंकवाद के शिकार कश्मीरी पंडितों की याद में स्मारक की नींव रखी गयी

By भाषा | Updated: September 15, 2021 19:50 IST

Open in App

जम्मू, 15 सितंबर कश्मीरी पंडितों के एक समूह ने अपने समुदाय के उन सदस्यों की याद में यहां तवी नदी के तट पर एक स्मारक की आधारशिला रखी है जो पिछले तीन दशक के दौरान जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के शिकार बने।

उन्होंने कहा कि सेना के युद्ध स्मारक की तरह बनने वाला "शहीद स्मारक" जम्मू में सबसे बड़ा नागरिक स्मारक होगा। माता भद्रकाली स्थापन ट्रस्ट के अध्यक्ष दिलीप पंडित ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के कारण घाटी से कश्मीरी हिंदुओं के पलायन के 31 साल पूरे होने पर माता भद्रकाली ट्रस्ट ने 1990 से आतंकवादियों द्वारा मारे गए कश्मीरी पंडितों की याद में पहले ऐसे स्मारक की नींव रखी है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को नींव रखे जाने के साथ ही परियोजना पर काम शुरू कर दिया गया है।

परियोजना के प्रभारी राज कुमार ने बताया कि यह तवी नदी के तट पर थलवाल में तीन एकड़ भूमि पर बन रहा है और स्मारक में मृतकों के नाम और तारीख का जिक्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्मारक में समुदाय के उन सदस्यों के भी नाम होगे जो 1947 में पहले भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद से मारे गए थे।

कुमार ने कहा कि इसमें प्राचीन पांडुलिपियों और पुस्तकों, चित्रों सहित साहित्यिक विरासत को संरक्षित करने के लिए एक संग्रहालय और पुस्तकालय भी होगा। यह प्राचीन कश्मीर और इसकी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए एक मंच के रूप में भी काम करेगा।

भाजपा के पूर्व विधायक अजय भारती ने कहा, "यह कश्मीरी हिंदुओं का 'राजघाट' होगा... यह एक साल के रिकॉर्ड समय में तैयार होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?