लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर के नौगाम वागूरा में आतंकी ढेर, एक फरार, तलाश जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 16, 2021 19:38 IST

एसओजी, सेना और सीआरपीएफ जवानों द्वारा चनाए गए तलाशी अभियान के दौरान वागूरा में इन आतंकियों की घेराबंदी की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देदेर रात तक दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी रहा।सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का कई बार मौका भी दिया।आतंकी के मारे जाने के बाद गोलीबारी का सिलसिला रुक गया है।

जम्मूः श्रीनगर के नौगाम वागूरा में छिपे दो से तीन आतंकियों में से सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। अन्य आतंकियों की तलाश जारी है।

 

गत मंगलवार देर रात विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर एसओजी, सेना और सीआरपीएफ जवानों द्वारा चनाए गए तलाशी अभियान के दौरान वागूरा में इन आतंकियों की घेराबंदी की गई थी। आतंकी ठिकाने की घेराबंदी करने के बाद देर रात तक दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी रहा।

इस बीच सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का कई बार मौका भी दिया परंतु आतंकियों ने जवाब में गोलीबारी जारी रखी। आज सुबह तड़के सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। आतंकी के मारे जाने के बाद गोलीबारी का सिलसिला रुक गया है।

मारे गए आतंकी की पहचान उजैर अशरफ के तौर पर हुई है। वह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सदस्य था। और शोपियां जिले का रहने वाला था। उजैर अशरफ इसी साल जनवरी में आतंकी बना था। वहीं सुरक्षाबलों ने अन्य आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।

कई बार की कोशिश के बाद भी आतंकियों ने समर्पण करने की बजाय फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ देर के बाद दूसरी ओर से फायरिंग आनी बंद हो गई। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में कड़ी घेराबंदी कर रखी है। इलाका रिहायशी होने के कारण सेना संयम बरत रही है ताकि किसी प्रकार का जानी नुकसान न होने पाए।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?