लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर लोगों से बातचीत करेंगे, उनके विचारों को यूडीएफ के घोषणा पत्र में शामिल किया जायेगा

By भाषा | Updated: January 23, 2021 18:02 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 23 जनवरी कांग्रेस सांसद शशि थरूर को युवाओं समेत विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात करने का महत्वपूर्ण कार्य दिया गया है। केरल में विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के विधानसभा चुनाव के वास्ते बनाये जाने वाले ‘‘घोषणा पत्र’’ में थरूर और लोगों के बीच हुई बातचीत में सामने आये विचारों को शामिल किया जायेगा।

चुनाव प्रबंधन और रणनीति समिति की शनिवार को यहां हुई पहली बैठक में इस संबंध में एक निर्णय लिया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाल में दस सदस्यीय एक समिति का गठन किया था और थरूर भी इस समिति के एक सदस्य हैं।

समिति के अध्यक्ष ओमन चांडी ने बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि थरूर तिरुवनंतपुरम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, पलक्कड़ और कोझिकोड जिलों में लोगों के साथ बैठक करेंगे।

वह विभिन्न वर्गों के लोगों से वार्ता करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि घोषणापत्र में लोगों की जरूरतों को दर्शाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं को अधिक सीटें दी जाएंगी और उम्मीदवारों के चयन का मापदंड उनकी जीत पर आधारित होगा।

विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला विधानसभा चुनावों से पहले एक केरल यात्रा का नेतृत्व करेंगे जिसे चांडी 31 जनवरी को कासरगोड जिले के मंजेश्वरम से रवाना करेंगे।

उम्मीदवारों के चयन पर चेन्निथला ने कहा कि गठबंधन सहयोगियों के साथ अनौपचारिक चर्चा चल रही है।

समिति में केरल कांग्रेस के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन, विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला, एआईसीसी के संगठनात्मक सचिव के सी वेणुगोपाल तथा तारिक अनवर शामिल हैं जो चुनावी रणनीतियों और समन्वय से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस